फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Andy Murray reached the final of Qatar Open, Alcarez and cameron norrie made it to Rio Open semifinals

Tennis: एंडी मरे कतर ओपन के फाइनल में पहुंचे, अल्कारेज और नूरी ने रियो ओपन के सेमीफाइनल में बनाई जगह

Sat, 25 Feb 2023 10:54 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा Published by: रोहित राज Updated Sat, 25 Feb 2023 10:54 PM IST
सार

पिछले साल जून के बाद मरे अपने पहले एटीपी फाइनल में पहुंचे हैं। अब उनकी टक्कर रूस के दानिल मेदवेदेव से होगी। मेदवेदेव ने कहा कि वह दिग्गज खिलाड़ी हैं, उन्होंने जिस तरह सेमीफाइनल जीता वो असाधारण है।

विज्ञापन
Andy Murray reached the final of Qatar Open, Alcarez and cameron norrie made it to Rio Open semifinals
एंडी मरे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पैंतीस साल के एंडी मरे ने पांच मैच प्वाइंट बचाते हुए 21 साल के जिरी लहेका को 6-0, 3-6, 7-6 से हराकर कतर ओपन टेनिस के फाइनल में प्रवेश कर लिया। पिछले साल जून के बाद मरे अपने पहले एटीपी फाइनल में पहुंचे हैं। अब उनकी टक्कर रूस के दानिल मेदवेदेव से होगी। मेदवेदेव ने कहा कि वह दिग्गज खिलाड़ी हैं, उन्होंने जिस तरह सेमीफाइनल जीता वो असाधारण है। 
विज्ञापन


मेदवेदेव ने दूसरी वरीयता के फेलिक्स आगर एलिसमे को 6-4, 7-6 (7) से हराया। यह दो हफ्तों में मेदवेदेव की फेलिक्स पर दूसरी जीत है, इससे पहले रोटरडम के क्वार्टर फाइनल में भी सीधे सेटों में हराया था। तीन बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन मरे दो बार कूल्हे का ऑपरेशन करवा चुके हैं। निर्णायक सेट में 3-5 से पिछड़ने के बाद उन्होंने अपनी सर्विस पर दो मैच प्वाइंट बचाए और तीन बार तब बचाए जब उनके चेक गणराज्य के प्रतिद्वंद्वी सर्विस कर रहे थे।
विज्ञापन


अल्कारेज ने दुसान लैजोविच को हराया
स्पेन के कार्लोस अल्कारेज और ब्रिटेन के कैमरन नूरी रियो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। गत चैंपियन अल्कारेज ने दुसान लैजोविच को 6-4, 7-6 से हराया। अब उनका सामना निकोलस जैरी से होगा, जिन्होंने सेबेस्टियन बेइज को 6-3, 7-6 से हराया। दूसरी वरीयता के नूरी ने बोलिविया के हुगो डेलियन को 4-6, 6-1, 6-4 से पराजित किया। अब सेमीफाइनल में उनके सामने बेरनेबे जापटा होंगे जिन्होंने हमवतन स्पेनिश अल्बर्ट रामोस विनोलस को 6-4, 2-6, 6-4 से हराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर अल्कारेज और नूरी दोनों सेमीफाइनल जीतने में सफल रहते हैं तो अर्जेंटीना ओपन की तरह दोनों के बीच खिताबी टक्कर हो सकती है। अर्जेंटीना ओपन में अल्कारेज विजेता रहे थे। उन्नीस साल के अल्कारेज, जिन्होंने पिछले साल यूएस ओपन जीता था, वह पांव की चोट से उबरने के बाद अपना केवल दूसरा टूर्नामेंट खेल रहे हैं। चोट के कारण उन्हें चार महीने मैदान से दूर रहना पड़ा था। कार्लोस ने कहा कि मैं काफी फिट हूं, रोजाना काफी मुश्किल मुकाबला खेल रहा हूं। पिछले साल भी यहां मैंने अच्छा प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed