{"_id":"5f70c68a1ee6e424186d31c7","slug":"andrey-rublev-stuns-stefanos-tsitsipas-to-lift-hamburg-title","type":"story","status":"publish","title_hn":"सितसिपास को हराकर रूबलेव ने जीता साल का तीसरा खिताब","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
सितसिपास को हराकर रूबलेव ने जीता साल का तीसरा खिताब
Sun, 27 Sep 2020 10:36 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 27 Sep 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
-
- फोटो : @atptour
आंद्रेय रूबलेव ने निर्णायक सेट में 5-3 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए रविवार को हैम्बर्ग ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में स्टीफानोस सितसिपास को हराया।
विज्ञापन
रूस के खिलाड़ी ने 6-4, 3-6, 7-5 से जीत दर्ज की जब सितसिपास ने मैच प्वाइंट पर डबल फाल्ट किया। यह सितसिपास का मैच का छठा डबल फाल्ट था।
कतर और एडीलेड में भी खिताब जीत चुके रूबलेव दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच के बाद इस साल टूर पर सबसे अधिक खिताब जीतने वाले खिलाड़ी हैं।
रूबलेव लगातार दूसरे साल हैम्बर्ग ओपन में फाइनल में खेल रहे थे। वह 2019 में निकोलोज बासिलाशविली से हार गए थे।