{"_id":"5e468a608ebc3ee5935b6358","slug":"amro-world-tennis-tournament-bopanna-shapovalov-pair-enters-semifinals-in-rotterdam","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amro World tennis tournament: रोहन बोपन्ना-शापोवालोव विश्व टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
Amro World tennis tournament: रोहन बोपन्ना-शापोवालोव विश्व टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में
Fri, 14 Feb 2020 05:24 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 14 Feb 2020 05:24 PM IST
सार
- खिताब से महज दो कदम दूर रोहन बोपन्ना
- क्वार्टर फाइनल में मिली 6-2, 3-6, 10-7 जीता
- बोपन्ना-शापोवालोव की जोड़ी का मैच में रहा दबदबा
विज्ञापन
रोहन बोपन्ना
- फोटो : ट्विटर
विस्तार
भारतीय टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और कनाडा के उनके जोड़ीदार डेनिस शापोवालोव ने एबीएन एमरो विश्व टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल के सेमीफाइनल में जगह पक्की की। गैरवरीय भारतीय और कनाडाई खिलाड़ी की जोड़ी ने चौथी वरीयता प्राप्त रोमानिया के जीन-जूलियन रोजर और कनाडा के होरिया तेकाउ की जोड़ी को गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में 6-2, 3-6, 10-7 से हराया।
विज्ञापन
बोपन्ना और शापोवालोव ने पहली सर्विस पर 67 प्रतिशत सफलता हासिल की और सात में से तीन ब्रेक प्वाइंट बनाए। सेमीफाइनल में उनका सामना हेनरी कोंटिनेन और जान लेनार्ड स्ट्रफ तथा जैमी मर्रे एवं नील स्कुपस्की की जोड़ी के बीच होने वाले अंतिम आठ मुकाबले के विजेता से होगा।
विज्ञापन