{"_id":"5f7aec9f653b7c7502573ab7","slug":"all-india-tennis-association-announces-the-resumption-of-the-domestic-tennis-circuit-from-16th-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 नवंबर से खेले जाएंगे टेनिस मैच, ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन ने किया एलान","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
16 नवंबर से खेले जाएंगे टेनिस मैच, ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन ने किया एलान
Mon, 05 Oct 2020 03:21 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Mon, 05 Oct 2020 03:21 PM IST
विज्ञापन
tennis
ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन ने एलान किया है कि 16 नवंबर से घरेलू टेनिस सर्किट शुरू हो जाएगा। आठ महीने के लंबे अंतराल के बाद प्रतिस्पर्धी टेनिस मैदान में वापसी करेगा। अंडर-12, अंडर-14 और अंडर-16 के लिए ही अभी टूर्नामेंट्स शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन
हर एक टूर्नामेंट की अवधि तीन दिन होगी, इस दौरान सिर्फ 32 ड्रा की ही अनुमित मिलेगी। महामारी की स्थिति को ध्यान में रखते हुए, टूर्नामेंट में खेलने वाले खिलाड़ी राज्यों के भीतर तक ही सीमित रहेंगे और राज्य एसोसिएशन की ओर से ही अंतरराज्यीय आवाजाही पर फैसला लिया जा सकेगा।
विज्ञापन
Tournaments' duration would remain restricted to 3 days, with a maximum draw of 32 allowed. Keeping in view the pandemic situation, participation in tournaments will be restricted to within states & decision on Inter-district movement will be taken by state Associations: AITA https://t.co/J2VhrkyISD
— ANI (@ANI) October 5, 2020
विज्ञापन
एसोसिएशन के प्रबंधन कमिटी की बैठक के दौरान यह फैसला लिया गया। फैसले में कहा गया कि सभी सेक्रेटरी जो एसोसिएशन से जुड़े हुए हैं, 16 नवंबर से शुरू होने वाले टेनिस टूर्नामेंट के लिए सभी तैयारी पहले से ही करके रखें। बैठक में कहा गया कि यह टूर्नामेंट सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइंस के आधार पर ही शुरू किया जाएगा।