फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Alex Kenin, father of Sofia Kenin and taxi driver who became a Grand Slam winning coach

टैक्सी ड्राइवर थे सोफिया केनिन के पिता, बेटी को ग्रैंडस्लैम जिताने के लिए खुद सीखा टेनिस

Mon, 03 Feb 2020 01:16 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 03 Feb 2020 01:16 PM IST
विज्ञापन
Alex Kenin, father of Sofia Kenin and taxi driver who became a Grand Slam winning coach
पिता एलेक्स के साथ सोफिया केनिन - फोटो : ट्विटर

ऑस्ट्रेलियन ओपन में महिला वर्ग की चैंपियन बनीं 21 साल की सोफिया केनिन की सफलता में टैक्सी ड्राइवर पिता एलेक्स के संघर्ष का बड़ा योगदान है। पांच साल की उम्र में जब सोफिया को वह टेनिस अकादमी ले गए थे तब उन्हें टेनिस की जानकारी लगभग शून्य थी, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने अकादमी के लोगों को देखकर खेल की बारीकियां समझीं और सोफिया की कोचिंग शुरू कर दी।

विज्ञापन


अब तो वह ग्रैंडस्लैम चैंपियन के कोच हो गए हैं। सोफिया ने जीत के बाद अपनी सफलता में पिता के योगदान का जिक्र किया था। ऑस्ट्रेलियन ओपन में इस बार वह सोफिया के हर मैच में मौजूद थे। सोफिया ने नई सनसनी कोको गॉफ, दुनिया की नंबर एक एश्ले बार्टी और फाइनल में दो बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन गार्बाइन मुगुरुजा को हराकर खिताब जीता।

विज्ञापन

रात को टैक्सी, सुबह अंग्रेजी की कक्षा  

Alex Kenin, father of Sofia Kenin and taxi driver who became a Grand Slam winning coach
सोफिया केनिन के पिता

एलेक्स टेनिस जगत के खास फादर्स क्लब में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने चैंपियन दिए हैं। इनमें वीनस और सेरेना के पिता रिचर्ड विलियम्स, आंद्रे अगासी के पिता माइक और मारिया शारापोवा के पिता यूरी शामिल हैं। रूस में पैदा हुए एलेक्स को अंग्रेजी कम आती थी।

न्यूयॉर्क में रेडियो टैक्सी में उन्हें निर्देश समझ नहीं आते थे, लेकिन कभी हार न मानने वाले एलेक्स ने कड़ी मेहनत की। रात को टैक्सी चलाई और सुबह स्कूल में जाकर अंग्रेजी और कम्पयूटर सीखा। उनकी नजर में यह बड़ा मुश्किल काम था। एलेक्स 1987 में जेब में चंद डॉलर लेकर तत्कालीन सोवियत संघ से पत्नी लीना के साथ सपनों को पूरा करने अमेरिका आ गए थे।

बचपन में सोफिया ने सहे ताने

Alex Kenin, father of Sofia Kenin and taxi driver who became a Grand Slam winning coach
सोफिया केनिन - फोटो : अमर उजाला

सोफिया बताती हैं, बचपन में उन्हें ताने भी सुनने पड़ते थे। मैं अन्य बच्चों के मुकाबले ज्यादा लंबी नहीं थी। लोग पिता से कहते थे। आप मजाक कर रहे हो ये लड़की टेनिस खेल पाएगी, लेकिन मेरे पिता को मेरे ऊपर यकीन था। वो कहते थे, इनकी बातों पर ध्यान मत दो।

सोफिया ने 2014 के यूथ ओलंपिक में अमेरिका का प्रतिनिधित्व किया। 2015 यूएस ओपन में वाइल्डकार्ड से प्रवेश पाया और मार्च 2018 में शीर्ष 100 खिलाड़ियों में शामिल हो गईं। पिछले साल तीन एकल खिताब जीते और 12वीं रैंकिंग पर पहुंच गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed