{"_id":"64271ac4b9f12586f403d973","slug":"alcaraz-reaches-semi-finals-of-miami-open-with-10th-consecutive-win-hasn-t-lost-any-set-yet-in-tournament-2023-03-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Miami Open: लगातार 10वीं जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंचे अल्कारेज, टूर्नामेंट में अभी तक नहीं हारे कोई सेट","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
Miami Open: लगातार 10वीं जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंचे अल्कारेज, टूर्नामेंट में अभी तक नहीं हारे कोई सेट
Fri, 31 Mar 2023 11:09 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मियामी गार्डंस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मियामी गार्डंस
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 31 Mar 2023 11:09 PM IST
सार
मियामी ओपन के क्वार्टर फाइनल में कार्लोस अल्कारेज ने टेलर फ्रिट्ज को 6-4, 6-2 से हराया। इसके साथ ही उन्होंने सेमीफाइनल में जगह बना ली। इस टूर्नामेंट में वह अब तक कोई सेट नहीं हारे हैं। इस साल 19 मैचों में 18 उन्होंने अपने नाम किए हैं।
विज्ञापन
कार्लोस अल्कारेज
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
विश्व के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्कारेज ने अपना विजयी अभियान जारी रखते हुए मियामी ओपन के सेमीफाइनल में जगह बनाई। स्पेनिश खिलाड़ी अल्कारेज ने पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में विश्व के 10वें नंबर के खिलाड़ी अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज को 6-4, 6-2 से हराया। अल्कारेज अभी तक इस टूर्नामेंट में एक भी सेट नहीं हारे हैं और उन्होंने लगातार 10वीं जीत दर्ज की है। स्पेनिश खिलाड़ी ने मुकाबला एक घंटे 18 मिनट में अपने नाम कर लिया। अंतिम-चार में अल्कारेज का सामना यानिक सिनर से होगा।
अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबले में डेनियल मेदवेदेव ने पुरुष एकल में अमेरिका के क्वालिफायर खिलाड़ी क्रिस यूबैंक्स को 6-3, 7-5 से सीधे सेटों में शिकस्त दी। अब सेमीफाइनल में उनका सामना कारेन खचानोव से होगा। खचानोव ने अपने पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में फ्रांसिस्को सेरुंडोलो 6-3, 6-2 से हराया।
मैच के बाद कार्लोस अल्कारेज ने कहा "मैं मैच की शुरुआत में थोड़ा घबराया हुआ था, लेकिन जीत हासिल करके खुश हूं। फ्रिट्ज अच्छे खिलाड़ी हैं और उनके खिलाफ खेलना मेरे लिए नया था।"
विज्ञापन
रायबाकिना ने बनाई फाइनल में जगह
महिला एकल के सेमीफाइनल में कजाखस्तान की खिलाड़ी एलिना रायबाकिना ने अमेरिकी खिलाड़ी जेसिक पेगुला को 7-6 (3), 6-4 से हराकर मियामी ओपन के फाइनल में जगह बनाई। बारिश से बाधित इस मैच में रायबाकिना ने सीधे सेटों में जीत दर्ज की। खिताबी मुकाबले में रायबाकिना का सामना पांचवीं वरीयता प्राप्त पेत्रा क्वितोवा और गैरवरीय सोराना क्रिस्टी के बीच होने वाले अन्य सेमीफाइनल के मुकाबले की विजेता से होगा।