फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Adelaide International tournament: Ashleigh Barty defeated Coco Gauff and enters quarterfinal

Adelaide International Tournament: बार्टी ने किया कोको को बाहर, क्वार्टर फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी

Wed, 05 Jan 2022 10:16 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडीलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडीलेड Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 05 Jan 2022 10:16 PM IST
सार

चार माह बाद अपना पहला टूर्नामेंट खेल रहीं दुनिया की नंबर एक टेनिस खिलाड़ी एश्ले बार्टी ने जीत के साथ वापसी की। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बार्टी ने एडीलेड इंटरनेशनल टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में अमेरिका की कोको गॉफ को पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

विज्ञापन
Adelaide International tournament: Ashleigh Barty defeated Coco Gauff and enters quarterfinal
एश्ले बार्टी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चार माह बाद अपना पहला टूर्नामेंट खेल रहीं दुनिया की नंबर एक टेनिस खिलाड़ी एश्ले बार्टी ने जीत के साथ वापसी की। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बार्टी ने एडीलेड अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में अमेरिका की कोको गॉफ को दो घंटे 12 मिनट तक चले मुकाबले में 4-6, 7-5, 6-1 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। बार्टी का यह यूएस ओपन के तीसरे दौर में शैब्ली रोजर्स से मिली हार के बाद पहला मुकाबला था। अन्य मैचों में शैब्ली रोजर्स ने मारिया सकारी को 7-6, 2-6, 6-4 से और इलिना रैबकिना ने मैरी को 6-3, 6-4 से पराजित किया।  

विज्ञापन


पहले ही मैच में हारीं सबालेंका: 
दूसरी रैंकिंग की एरिना सबालेंका सत्र के अपने पहले ही मुकाबले में उलटफेर का शिकार हो गईं। इससे उनकी ऑस्ट्रेलियन ओपन की तैयारियों को झटका लगा। सबालेंका को 100वीं रैंकिंग वाली काजा जुवान के हाथों 6-7, 1-6 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। पिछले साल विंबलडन और यूएस ओपन के सेमीफाइनल तक पहुंची सबालेंका ने सेट प्वाइंट गंवा दिया और 11 डबलफॉल्ट किए। जुवान की शीर्ष दस में से किसी खिलाड़ी के खिलाफ यह पहली जीत है। 
विज्ञापन


रामकुमार और बोपन्ना अंतिम-8 में:
भारत के रामकुमार रामनाथन और रोहन बोपन्ना एडीलेड इंटरनेशनल एटीपी टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए। रामकुमार और बोपन्ना पहली बार एटीपी टूर पर साथ खेल रहे हैं। उन्होंने आठवीं वरीयता प्राप्त अमेरिका के जैकसन विथ्रो और नाथनियेल लामोंस को 6-7, 7-6,10-4 से पराजित किया। अब उनका सामना फ्रांस के बेंजामिन बोंजी और मोनाको के हुजो निस और बेल्जियम के सैंडर जिले और जोरान विलेजेन के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed