फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   45-year-old Venus Williams becomes the oldest woman since Navratilova to win a singles match

Venus Williams: टेनिस में एकल मैच जीतने वाली दूसरी सबसे उम्रदराज महिला बनीं वीनस, बस नवरातिलोवा से रह गईं पीछे

Wed, 23 Jul 2025 11:58 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 23 Jul 2025 11:58 AM IST
सार

वीनस से अधिक उम्र में महिला एकल का मैच केवल मार्टिना नवरातिलोवा ने जीता है। नवरातिलोवा ने आखिरी बार 2004 में 47 वर्ष की उम्र में एकल मैच में जीत हासिल की थी।

विज्ञापन
45-year-old Venus Williams becomes the oldest woman since Navratilova to win a singles match
वीनस विलियम्स और पेीटन स्टर्न्स - फोटो : PTI

विस्तार

वीनस विलियम्स पेशेवर टेनिस में टूर-स्तरीय एकल मैच जीतने वाली दूसरी सबसे उम्रदराज महिला बन गई हैं। सात बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन वीनस ने 45 साल की उम्र में अपने कुछ चिर परिचित सर्व और ग्राउंडस्ट्रोक का शानदार नजारा पेश किया और डीसी ओपन टेनिस टूर्नामेंट में अपने से 22 वर्ष छोटी पीटन स्टर्न्स को 6-3, 6-4 से हराया। वीनस से अधिक उम्र में महिला एकल का मैच केवल मार्टिना नवरातिलोवा ने जीता है। नवरातिलोवा ने आखिरी बार 2004 में 47 वर्ष की उम्र में एकल मैच में जीत हासिल की थी।
विज्ञापन

वीनस ने मैच के बाद कहा, 'जब मैं अभ्यास कर रही थी तो सोच रही थी कि हे भगवान, मुझे नहीं पता कि मैं अब भी अच्छी खिलाड़ी हूं या नहीं। फिर कुछ ऐसे मौके भी आते थे जब मुझे खुद पर भरोसा होता था। यहां तक कि पिछले सप्ताह भी मैं सोच रही थी कि मुझे अपने खेल में सुधार करने की जरूरत है। इसलिए यह पूरा दिमाग का खेल है।' वीनस एक साल से भी अधिक समय बाद किसी टूर्नामेंट में भाग ले रही हैं। इससे पहले उन्होंने युगल मैच जीतकर शानदार वापसी की थी। अब उन्होंने दो वर्षों में पहली बार एकल मैच जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीनस की दिली इच्छा है कि उनकी छोटी बहन सेरेना विलियम्स भी वापसी करें। वीनस से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मैं अपनी टीम से कहती रहती हूं कि अगर वह यहां होती तो बहुत अच्छा होता। हमने शुरू से काफी कुछ साथ में किया है और इसलिए मुझे निश्चित तौर पर उसकी कमी खलती है।' उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, 'लेकिन अगर वह वापसी करती है तो मुझे पूरा विश्वास है कि वह इस बारे में आप सबको अवगत कर देगी।'
विज्ञापन

सेरेना का हाल में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह रैकेट घुमाती दिख रही हैं। सेरेना 43 वर्ष की हैं और उन्होंने 2022 में अमेरिकी ओपन के बाद कोई मैच नहीं खेला। इसके बाद उन्होंने उस खेल से दूर जाने की घोषणा की थी। टेनिस में उन्होंने लंबे समय तक दबदबा बनाए रखा था। इस दौरान उन्होंने 23 ग्रैंड स्लैम एकल खिताब और वीनस के साथ 14 युगल खिताब जीते थे।

रादुकानू ने डीसी ओपन में मार्टा कोस्त्युक को हराया
एम्मा रादुकानू ने सातवीं वरीयता प्राप्त मार्टा कोस्त्युक को 7-6 (4), 6-4 से हराकर डीसी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के अगले दौर में प्रवेश किया। कोस्त्युक को इस तरह से लगातार छठी हार का सामना करना पड़ा। उनकी हार का सिलसिला दो महीने से भी अधिक समय से चल रहा है। यह लगातार पांचवा टूर्नामेंट है जिसमें वह पहले दौर में बाहर हो गईं। उन्होंने 11 मई के बाद से कोई मैच नहीं जीता है।

अमेरिकी ओपन में 2021 की चैंपियन और वर्तमान में विश्व में 46वीं रैंकिंग की खिलाड़ी रादुकानू का अगला मुकाबला चार बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन नाओमी ओसाका से होगा। ओसाका ने यूलिया पुतिनत्सेवा को 6-2, 7-5 से हराया। इस हार्ड-कोर्ट टूर्नामेंट में पुरुषों के मुक़ाबले में कैम नॉरी ने दूसरी वरीयता प्राप्त लोरेंजो मुसेट्टी को 3-6, 6-2, 6-3 से हराया। तीसरी वरीयता प्राप्त होल्गर रूण पीठ दर्द के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed