{"_id":"605770699810412b532636de","slug":"2020-the-project-hard-court-championship-arjun-kadhe-and-rashmika-bhamidipaty-become-the-new-national-tennis-champions","type":"story","status":"publish","title_hn":"2020 द प्रोजेक्ट हार्ड कोर्ट चैंपियनशिप: अर्जुन काधे और रश्मिका बने राष्ट्रीय टेनिस के नए चैंपियन","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
2020 द प्रोजेक्ट हार्ड कोर्ट चैंपियनशिप: अर्जुन काधे और रश्मिका बने राष्ट्रीय टेनिस के नए चैंपियन
Sun, 21 Mar 2021 09:42 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 21 Mar 2021 09:42 PM IST
विज्ञापन
अर्जुन काधे और रश्मिका भामिदीप्ति
- फोटो : twitter@AITA__Tennis
महाराष्ट्र के अर्जुन काधे और तेलंगाना की रश्मिका भामिदीप्ति ‘2020 द प्रोजेक्ट टेनिस हार्ड कोर्ट चैंपियनशिप’ में पुरुष और महिला वर्ग में नए चैंपियन बने। काधे ने फाइनल में तमिलनाडु के पृथ्वी शेखर को 6-3 6-4 से हराया। शेखर ने इससे पहले सेमीफाइनल में 2019 के चैंपियन निकी पूनाचा को मात दी थी।
विज्ञापन
महिलाओं के फाइनल में दूसरी वरीयता प्राप्त रश्मिका ने गुजरात की वैदेहि चौधरी को 6-2, 7-6 से पराजित किया। काधे और रश्मिका दोनों ने फाइनल तक के अपने सफर में सिर्फ एक-एक सेट गंवाया था। कोरोना के चलते पिछले साल चैंपियनशिप नहीं हुई थी।
विज्ञापन
🏆 Presenting the National Champions in Men’s and Women’s - @ArjunKadhe and Rashmikaa Bhamidipaty 🏆#AITATennis 🇮🇳🎾 #HardCourtNationalChampionship pic.twitter.com/SwyttBbZCa
— All India Tennis Association (@AITA__Tennis) March 21, 2021
विज्ञापन
मौजूदा सत्र को पूर्व डेविस कप खिलाड़ी और बिली जीन किंग कप टीम के कप्तान विशाल उप्पल की अकादमी ‘द टेनिस प्रोजेक्ट’ में खेला गया था।