फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis: Rafael Nadal returned to form before Paris Olympics, made it to the finals of Nordea Open, know

Tennis: पेरिस ओलंपिक से पहले फॉर्म में लौटे राफेल नडाल, नॉर्डिया ओपन के फाइनल में बनाई जगह, जानें

Sun, 21 Jul 2024 12:11 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बस्ताड (स्वीडन)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बस्ताड (स्वीडन) Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 21 Jul 2024 12:11 PM IST
सार

नडाल और युवा सनसनी कार्लोस अल्कारेज पेरिस ओलंपिक में जोड़ी बनाकर स्पेन के लिए पेरिस ओलंपिक में उतरेंगे। स्पेनिश टेनिस फेडरेशन इसकी घोषणा की थी।

विज्ञापन
Tennis: Rafael Nadal returned to form before Paris Olympics, made it to the finals of Nordea Open, know
राफेल नडाल - फोटो : PTI

विस्तार

राफेल नडाल नॉर्डिया ओपन में डुजे अजदुकोविच को शनिवार को यहां 4-6, 6-3, 6-4 से हराकर 2022 फ्रेंच ओपन के बाद अपने पहले फाइनल में पहुंच गए। नडाल ने क्ले कोर्ट पर खेले जा रहे इस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में इससे पहले 36वीं रैंकिंग पर काबिज मारियानो नवोन को चार घंटे तक चले मुकाबले में 6-7, 7-5, 7-5 से हराया था।
विज्ञापन


उन्होंने अजदुकोविच के खिलाफ भी पहले सेट में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की। नडाल ने 2005 में 19 वर्ष की उम्र में यहां खिताब जीता था जिसके बाद वह पहली बार यहां खेल रहे हैं। वह पेरिस में रोलां गैरो पर ओलंपिक में खेलने की तैयारी में हैं। उन्होंने पहले दौर में स्वीडन के महान खिलाड़ी ब्योर्न बोर्ग के बेटे लियो बोर्ग को हराया। 38 वर्ष के नडाल ने विंबलडन में भाग नहीं लिया था। वह पिछले डेढ़ साल से कूल्हे और पेट की चोटों से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन


ओलंपिक में नडाल-अल्काराज की जोड़ी डबल्स में खेलेगी
नडाल और युवा सनसनी कार्लोस अल्कारेज पेरिस ओलंपिक में जोड़ी बनाकर स्पेन के लिए पेरिस ओलंपिक में उतरेंगे। स्पेनिश टेनिस फेडरेशन इसकी घोषणा की थी कि नडाल-अल्काराज ओलंपिक में डबल्स में खेलेंगे। अल्काराज को नडाल का उत्तराधिकारी माना जा रहा है। नडाल उनके बचपन के हीरो रहे हैं। नडाल न सिर्फ 22 ग्रैंडस्लैम जीत चुके हैं बल्कि 2008 के बीजिंग ओलंपिक में उन्होंने सिंगल्स वर्ग का स्वर्ण और 2016 के रियो ओलंपिक में मार्क लोपेज के साथ मिलकर डबल्स का स्वर्ण जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पेन के युवा टेनिस खिलाड़ी कार्लाेस अल्काराज ने इस साल पेरिस में ही फ्रेंच ओपन का एकल वर्ग का खिताब जीता था। इसके बाद विंबलडन का खिताब भी अपने नाम किया था। अब वह नडाल के साथ पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण पर निशाना साधने की कोशिश करेंगे। दोनों की जोड़ी युगल में खतरनाक साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed