फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis Novak Djokovic will play in Adelaide International Tournament still not forgotten the insult in Austral

Tennis: एडिलेड इंटरनेशनल टूर्नामेंट में खेलेंगे नोवाक जोकोविच, ऑस्ट्रेलिया में हुए 'अपमान' को अब तक नहीं भूले

Thu, 29 Dec 2022 11:08 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड Published by: रोहित राज Updated Thu, 29 Dec 2022 11:08 PM IST
सार

जोकोविच अगले सप्ताह से शुरू होने वाले एडिलेड इंटरनेशनल टूर्नामेंट के लिए मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया आ गए। जोकोविच ने गुरुवार को कहा कि 12 महीने पहले जो कुछ हुआ, वह मेरे लिए आसान नहीं था।

विज्ञापन
Tennis Novak Djokovic will play in Adelaide International Tournament still not forgotten the insult in Austral
नोवाक जोकोविच - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने कहा कि पिछले साल ऑस्ट्रेलियन ओपन से पहले ऑस्ट्रेलिया से निर्वासन को भूलना आसान नहीं है। जोकोविच अगले सप्ताह से शुरू होने वाले एडिलेड इंटरनेशनल टूर्नामेंट के लिए मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया आ गए। जोकोविच ने गुरुवार को कहा कि 12 महीने पहले जो कुछ हुआ, वह मेरे लिए, मेरे परिवार के लिए, मेरी टीम के लिए और जो भी मेरा करीबी था उसके लिए आसान नहीं था। 
विज्ञापन


जोकोविच ने कहा, ''इस तरह से देश छोड़ना निराशाजनक था। आप इस तरह की घटनाओं को भूल नहीं सकते, लेकिन मैं अब उससे आगे बढ़ने पर ध्यान दे रहा हूं।'' जोकोविच ने नौ बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता है। इस साल का खिताब राफेल नडाल ने उनके नहीं खेलने के कारण जीता था।
विज्ञापन


जोकोविच ने यह भी कहा कि निर्वासन को लेकर उनके मन में कोई बुरी भावना नहीं है। उन्होंने कहा, ''ऑस्ट्रेलिया लौटकर अच्छा लग रहा है। मैं उस देश में वापस आया हूं जहां मैंने अपने करियर में कई सफलताएं हासिल की हैं। मैं ऑस्ट्रेलियन ओपन में सबसे सफल रहा हूं। मुझे उम्मीद है कि सभी चीजें सकारात्मक रहेंगी। मैं अच्छा टेनिस खेलने की कोशिश करूंगा।''
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed