फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis: Novak Djokovic supported ATP for not giving ranking, ATP and WTA announced, ranking will not be available on Wimbledon results

Tennis: एटीपी के रैंकिंग नहीं देने पर जोकोविच ने किया समर्थन, एटीपी व डब्ल्यूटीए ने की थी घोषणा, विम्बलडन के परिणामों पर नहीं मिलेगी रैंकिंग

Tue, 24 May 2022 11:00 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 24 May 2022 11:00 PM IST
सार

शुक्रवार को एटीपी और डब्ल्यूटी महिला टूर ने घोषणा की थी कि वह विम्बलडन में किसी भी मैच के परिणाम के लिए खिलाड़ी को रैंकिंग नहीं देंगे। एटीपी प्रबंधन के साथ जोकोविच का पहले विवाद रहा है, लेकिन यहां पर इस सर्बिया के खिलाड़ी ने समर्थन करते हुए कहा कि मुझे खुशी है कि एटीपी पुरुष ने यह कदम उठाया है।

विज्ञापन
Tennis: Novak Djokovic supported ATP for not giving ranking, ATP and WTA announced, ranking will not be available on Wimbledon results
नोवाक जोकोविच - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दुनिया के एक नंबर के टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने एटीपी (पुरुष) के फैसले का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि विम्बलडन के परिणामों को लेकर एटीपी की ओर से रैंकिंग नहीं देने का फैसला सही है। हालांकि, इस निर्णय से जोकोविच के नंबर 1 स्थिति पर पकड़ प्रभावित होगी।
विज्ञापन


शुक्रवार को एटीपी और डब्ल्यूटी महिला टूर ने घोषणा की थी कि वह विम्बलडन में किसी भी मैच के परिणाम के लिए खिलाड़ी को रैंकिंग नहीं देंगे। एटीपी प्रबंधन के साथ जोकोविच का पहले विवाद रहा है, लेकिन यहां पर इस सर्बिया के खिलाड़ी ने समर्थन करते हुए कहा कि मुझे खुशी है कि एटीपी पुरुष ने यह कदम उठाया है। एटीपी ने कहा कि 2021 के विम्बलडन में रैंकिंग अर्जित करने वाले सभी खिलाड़ी के रिकॉर्ड को हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन


रूस-बेलारूस खिलाड़ियों पर प्रतिबंध एक गलती
सर्बिया के टेनिस खिलाड़ी नोवाक ने विंबलडन में रूस और बेलारूस खिलाड़ियों के प्रतिबंध के फैसले को एक गलती कहा है। उन्होंने विंबलडन के आयोजकों को आलोचना करते हुए कहा कि यहां पर संवाद की कमी दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोकोविच ने कहा कि मेरे हिसाब से यह गलत फैसला है। मैं इसका समर्थन नहीं करता। यह सभी के लिए खराब स्थिति है। फरवरी में रूस ने यूक्रेन पर आक्रमण कर दिया था, जिसके बाद ऑल इंग्लैंड क्लब ने 27 जून से शुरू हो रहे विंबलडन ग्रैंड स्लेम टूर्नामेंट में रूस और बेलारूस के खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगा दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed