फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   team india wins four series in row

टीम इंडिया ने वनडे क्रिकेट में लगाया ये नायाब 'चौका'

Sat, 05 Oct 2013 01:43 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 05 Oct 2013 01:43 PM IST
विज्ञापन
team india wins four series in row

विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज 5-0 से जीतने के साथ ही विदेशी धरती पर खिताबी जीत की हैट्रिक तो लगाई ही है साथ ही एक और कारनामा किया है।

विज्ञापन


भारतीय टीम का वनडे क्रिकेट में यह शानदार खिताबी 'चौका' है। भारत ने जिम्बाब्वे में मेजबान टीम पर 5-0 से हराने से पहले धोनी की कप्तानी में इंग्लैंड में चैंपियंस ट्रॉफी और वेस्ट इंडीज में त्रिकोणीय सीरीज अपने नाम की थी।
विज्ञापन


विदेशी धरती पर खिताबी हैट्रिक लगाने के अलावा भारत की ओवरऑल खिताबी जीत का यह नायाब 'चौका' है। विदेशी दौरों पर हैट्रिक जीत से पहले टीम इंडिया ने अपनी धरती पर इंग्लैंड को पांच मैचों की वनडे सीरीज में 3-2 से हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा नहीं है कि दुनिया की नंबर वन टीम इंडिया का वनडे क्रिकेट में यह अब तक का बेहतरीन प्रदर्शन है। भारत ने तीसरी बार विदेशी धरती पर खिताबी जीत की हैट्रिक लगाई है।

धोनी की कप्तानी ने रचा था इतिहास
टीम इंडिया ने इससे पहले 2008-09 के दो सत्रों में रिकॉर्ड लगातार छह और विदेशी धरती पर लगातार चार सीरीज अपने नाम की थी।

2008 में भारत ने घरेलू सीरीज में श्रीलंका को 3-2 (पांच मैचों की वनडे सीरीज) से हराया था। इसके बाद अपनी ही धरती पर इंग्लैंड को 5-0 से हराते हुए सीरीज क्लीन स्वीप की।

लगातार दो घरेलू सीरीज जीतने के बाद भारत ने विदेशी धरती पर भी अपनी सफलता का परचम लहराते हुए लगातार चार खिताबी जीत हासिल किए।

महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में श्रीलंका (4-1, 5 मैचों की सीरीज), न्यूजीलैंड (3-1, 5 मैचों की सीरीज) और वेस्ट इंडीज (2-1, 4 मैचों की सीरीज) को उसी की धरती पर रौंदने के बाद टीम इंडिया ने श्रीलंका में खेली गई त्रिकोणीय सीरीज पर भी कब्जा जमाया।

इस सीरीज में श्रीलंका के अलावा भारत और न्यूजीलैंड की टीमों ने भाग लिया था।

गांगुली ने जिताई लगातार पांच सीरीज
भारत ने इससे पहले 2001-2003 तक के सत्र में भी सौरव गांगुली की अगुवाई में लगातार पांच सीरीज अपने नाम की थी। हालांकि भारत में खेली गई इंग्लैंड के खिलाफ छह मैचों की वनडे सीरीज 3-3 से बराबरी पर रही थी।

इसके बाद भारत ने अपनी धरती पर जिम्बाब्वे को (3-2, पांच मैचों की वनडे सीरीज) हराया था। अगली सीरीज में भारत ने वेस्ट इंडीज को उसी की धरती पर (2-1, पांच मैचों की वनडे सीरीज) को हराने के बाद 2002 में इंग्लैंड में चर्चित नेटवेस्ट सीरीज अपने नाम किया था।


गांगुली की अगुवाई में टीम इंडिया ने पहली बार विदेशी धरती पर खिताबी जीत की हैट्रिक लगाई थी। विदेश में लगातार दो खिताब जीतने के बाद भारत ने श्रीलंका में पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की। हालांकि बारिश के कारण भारत को यह ट्रॉफी श्रीलंका के साथ साझा करनी पड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed