फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Table Tennis: G Sathiyan won PSPB table tennis title by defeating Achanta Sharath Kamal, T Rith Rishya wins

Table Tennis: साथियान ने शरत को हराकर जीता पीएसपीबी टेबल टेनिस खिताब, महिला एकल में टी रीथ रिश्या बनीं विजेता

Sat, 22 Apr 2023 12:06 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 22 Apr 2023 12:06 AM IST
सार

अगले दो गेम काफी कड़े रहे लेकिन साथियान ने कम गलतियां करते हुए 11-8 और 12-10 से जीत दर्ज की। महिला एकल के फाइनल में यशस्विनी ने पहला गेम 11-9 से जीता।

विज्ञापन
Table Tennis: G Sathiyan won PSPB table tennis title by defeating Achanta Sharath Kamal, T Rith Rishya wins
जी साथियान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मौजूदा राष्ट्रीय विजेता जी साथियान और टी रीथ रिश्या ने शुक्रवार को यहां पीएसपीबी अंतर संस्थानिक टेबल टेनिस टूर्नामेंट में क्रमश : पुरुष और महिला एकल के खिताब जीत लिए। ओएनजीसी के साथियान ने पुरुष एकल के फाइनल में दिग्गज खिलाड़ी अचंता शरत कमल को 4-1 से हराया।
विज्ञापन


वहीं, आईओसीएल की रिश्या ने महिला एकल के फाइनल में यशस्विनी घोरपड़े को 4-3 से पराजित करके खिताबी ट्रॉफी अपने नाम की। साथियान ने अनुभवी खिलाड़ी शरत के खिलाफ पहले दो गेम 11-5 और 11-9 से जीते। इसके बाद शरत ने वापसी करते हुए 11-5 से तीसरा गेम जीता।
विज्ञापन


अगले दो गेम काफी कड़े रहे लेकिन साथियान ने कम गलतियां करते हुए 11-8 और 12-10 से जीत दर्ज की। महिला एकल के फाइनल में यशस्विनी ने पहला गेम 11-9 से जीता। फिर अगला गेम रीथ ने 11-4 से अपने नाम करके स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। फिर वह अगले दो गेम हार गईं। लग रहा था कि यशस्विनी मैच जीत जाएंगी लेकिन रीथ ने अगले लगातार तीन गेम जीतकर मुकाबला 4-3 से अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed