फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   T-20 Cricket Vidyut Operation team reached semi-finals read other sports news in varanasi

टी-20 क्रिकेट: 36 रन की मदद से विद्युत ऑपरेशन टीम सेमीफाइनल में पहुंची, पढ़ें खेल की अन्य खबरें

Thu, 17 Apr 2025 10:34 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 17 Apr 2025 10:34 AM IST
सार

वाराणसी के विभिन्न स्थानों पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हो रहा है। इसी के साथ यहां के खिलाफ जिले के बाहर जाकर भी अपनी प्रतिभाग का प्रदर्शन कर रहे हैं। इन खिलाड़ियों को सम्मान के साथ प्रोत्साहन भी मिल रहे हैं।

विज्ञापन
T-20 Cricket Vidyut Operation team reached semi-finals read other sports news in varanasi
सेमीफाइनल में पहुंची विद्युत ऑपरेशन की टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Sports News Today: पूर्वोत्तर रेलवे के ग्रीष्मकालीन अंतर विभागीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में विद्युत ऑपरेशन टीम पहुंच गई। बुधवार को वाणिज्य विभाग को चार विकेट से हराकर जीत दर्ज की। वाणिज्य विभाग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 181 रन का स्कोर खड़ा किया। 

विज्ञापन


दुर्गेश ने बल्लेबाजी करते हुए मात्र 23 गेंदों में 5 चौकों और 3 छक्कों की मदद से सर्वाधिक 39 रन बनाए।  लक्ष्मण ने 19 गेंदों पर 4 चौकों और 1 छक्के की सहायता से 29 रन का योगदान दिया। कपिल ने 33 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौकों की मदद से 27 रन बनाए।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी विद्युत ऑपरेशन की टीम ने 18.5 ओवरों में 6 विकेट खोकर लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल कर लिया। विद्युत ऑपरेशन की जीत में नादिर की पारी का अहम योगदान रहा, जिन्होंने मात्र 28 गेंदों में 6 चौकों और 1 छक्के की मदद से 41 रन बनाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंदों पर 7 चौकों और 1 छक्के की सहायता से 47 रन जोड़े। अखिल ने तेजी से रन बटोरते हुए 18 गेंदों पर 5 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 36 रन बनाए, जबकि शैलेश ने अंत में 8 गेंदों पर 2 चौकों की मदद से महत्वपूर्ण 13 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।

वाणिज्य विभाग के गेंदबाजों विद्युत ऑपरेशन के बल्लेबाजों को कड़ी चुनौती दी। विष्णु ने 3.5 ओवरों में 44 रन देकर 2 विकेट चटकाए, जबकि राजेश ने 3 ओवरों में 30 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। भूषण और लक्ष्मण को भी एक-एक विकेट मिला।

विद्युत ऑपरेशन के अमित को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। उन्होंने न केवल 47 रन बनाए बल्कि एक विकेट भी हासिल किया। विद्युत ऑपरेशन की इस जीत के साथ ही उन्होंने ग्रीष्मकालीन अंतर विभागीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। विद्युत ऑपरेशन की टीम अपनी जीत की लय को बरकरार रखने की कोशिश करेगी।

T-20 Cricket Vidyut Operation team reached semi-finals read other sports news in varanasi
खेल मैदान में हाॅकी खेलतीं खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

अंजली-प्राची ने वीनस क्लब को 6-2 से दिलाई जीत
हॉकी वाराणसी की ओर से बाबू आरएन सिंह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स परमानंदपुर में आयोजित आंबेडकर जिला स्तरीय सब जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता में बुधवार को वीनस क्लब ने वाराणसी क्लब को 6-2 से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ वीनस क्लब ने पूरे अंक हासिल किए। 

खेल के आठवें मिनट में अंजली के सटीक पास पर सत्या ने गोल कर वीनस क्लब को 1-0 की शुरुआती बढ़त दिला दी। इसके बाद प्राची ने 35वें और 39वें मिनट में दो गोल कर वीनस क्लब को 6-2 की निर्णायक बढ़त दिला दी। मैच के अंतिम सीटी बजने तक यही स्कोर कायम रहा। वीनस क्लब की ओर से तांशु गौड़, पीहू, मोनिका और कोमल ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया। 

बीएलडब्ल्यू जूनियर ने शिवपुर को हराया
स्वर्गीय चंद्रभान त्रिपाठी अंडर 14 क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को शिवपुर क्रिकेट क्लब और बीएलडब्ल्यू जूनियर के बीच मुकाबला हुआ। बीएलडब्ल्यू जूनियर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 33 ओवरों में सभी विकेट खोकर 164 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिवपुर क्रिकेट की ओर से अथर्व सिंह ने 20 रन और ईशान प्रताप सिंह ने 17 रन बनाए, लेकिन अन्य कोई भी बल्लेबाज बीएलडब्ल्यू जूनियर के गेंदबाजों का सामना नहीं कर सका। पूरी टीम 27.2 ओवरों में मात्र 110 रनों पर ढेर हो गई। 

स्वर्ण पदक विजेता पूजा सम्मानित
ग्राम सभा अहरक निवासी बबलू पटेल की 17 वर्षीय बेटी पूजा पटेल ने थाईलैंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर देश और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।

इस शानदार उपलब्धि की सूचना मिलने पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल ने पूजा पटेल के आवास पर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया। राजेश्वर सिंह पटेल ने पूजा की इस असाधारण सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। 

29वीं प्रदेश स्तरीय कैरम चैंपियनशिप का आगाज
प्रयागराज में बुधवार को प्रदेश स्तरीय कैरम चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। पहले दिन खिलाड़ियों ने अपने-अपने ग्रुप के पहले दौर की बाधा पार कर ली। चैंपियनशिप के पहले दिन खेले गए मुकाबलों में उत्तर प्रदेश के 35 जनपदों से आए लगभग 250 महिला और पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया। 

यूपी चैंपियन और वर्तमान विश्व के नंबर दो खिलाड़ी लखनऊ के मोहम्मद आरिफ, स्टेट उपविजेता वाराणसी के कृष्ण दयाल यादव सहित सभी प्रमुख खिलाड़ियों ने अपने-अपने ग्रुप में खेल का प्रदर्शन किया। वाराणसी के गौरव गुप्ता ने अपने मैच जीतकर अपनी दावेदारी मजबूत की। 

वाराणसी की टीम तीसरे स्थान पर
रेलवे सुरक्षा बल की ओर से नौ से 14 अप्रैल तक रेलवे स्पोर्ट्स स्टेडियम में रेलवे सुरक्षा बल अंतरमंडलीय एथलेटिक्स, क्रिकेट व क्रॉस-कंट्री रेस प्रतियोगिता हुई। इसमें करीब 120 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। बुधवार को विभिन्न स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले 95 खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया गया। इसमें इज्जतनगर की टीम 32 पदकों के साथ पहले, वहीं लखनऊ की टीम 15 पदकों के साथ दूसरे और आठ पदकों (03 स्वर्ण, 03 रजत व 02 कांस्य) के साथ वाराणसी की टीम तीसरे स्थान पर ही। 

वाराणसी ने बस्ती को 5-0 से हराया
पंडित दीनदयाल उपाध्याय संस्थान धर्म विद्यालय के मैदान पर चल रही अंतर मंडली 20 वर्षीय बालक फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार तीन मुकाबले खेले गए। पहले मैच में वाराणसी मंडल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बस्ती मंडल को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से करारी शिकस्त दी।

वाराणसी की ओर से क्रांति ने खेल के 29वें मिनट में पहला गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई। इसके तुरंत बाद, 30वें मिनट में आशीष कुमार ने गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। दूसरे हाफ में भी वाराणसी के खिलाड़ियों का दबदबा कायम रहा। 

एथलेटिक्स प्रशिक्षण शिविर का समापन
खेल विभाग के छात्रावास में प्रवेश के लिए बीते 15 दिनों से आयोजित केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। लालपुर स्थित भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल में 15 दिवसीय गहन प्रशिक्षण शिविर में एथलेटिक्स खेल के 40 बालक और 15 बालिकाओं ने हिस्सा लिया।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि बहादुर प्रसाद रहे। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विमला सिंह ने प्रशिक्षण शिविर के सफल समापन की घोषणा की और युवा एथलीटों को प्रमाण पत्र दिया। इस अवसर पर प्रयागराज के उप क्रीड़ाधिकारी देवी प्रसाद, वाराणसी के उप क्रीड़ाधिकारी इरशाद अहमद, एथलेटिक्स प्रशिक्षक चंद्रभान यादव मौजूद रहे। 

T-20 Cricket Vidyut Operation team reached semi-finals read other sports news in varanasi
अतुलदीप। - फोटो : अमर उजाला

अतुलदीप ने राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में जीता कांस्य
पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के वाणिज्य विभाग में कार्यरत अतुलदीप ने राष्ट्रीय स्तर पर हॉकी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया है। उन्होंने झांसी में 4 से 15 अप्रैल तक आयोजित 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व किया था। 

प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। टीम ने कांस्य पदक के मुकाबले में मणिपुर को पराजित किया। वाराणसी के भोजूबीर के निवासी अतुलदीप वाणिज्य विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले नौ वर्षों से भारतीय रेलवे और उत्तर प्रदेश की हॉकी टीम में पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए पदक जीत रहे हैं। 

T-20 Cricket Vidyut Operation team reached semi-finals read other sports news in varanasi
किशन यादव। - फोटो : अमर उजाला

बरेका के किशन ने राष्ट्रीय ग्रैपलिंग कुश्ती में जीता कांस्य
हिमाचल प्रदेश के शिमला में आयोजित राष्ट्रीय बीच ग्रैपलिंग (कुश्ती) प्रतियोगिता में बरेका के पहलवान किशन यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया है। उन्होंने 130 किलोग्राम भार वर्ग में यह उपलब्धि हासिल कर उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।

ऑल इंडिया ग्रैपलिंग एसोसिएशन की ओर से राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश भर के कई राज्यों से पहलवानों ने हिस्सा लिया था। बीच ग्रैपलिंग, कुश्ती का एक रोमांचक प्रारूप है जो रेत पर खेली जाती है और इसमें दमखम के साथ-साथ तकनीक का भी महत्वपूर्ण योगदान होता है।

किशन ने प्रतियोगिता में अपने भार वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने शुरुआती मुकाबलों में प्रभावशाली जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई। वहीं फाइनल में प्रवेश करने से चूक गए। हालांकि, तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में शानदार वापसी करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी को पराजित कर कांस्य पदक अपने नाम किया।

बरेका के जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में देश भर के पहलवानों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बरेका में फिटर के पद पर कार्यरत किशन की यह सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि वे नौकरी के साथ-साथ कुश्ती के प्रति भी समर्पित रहे हैं। इससे पहले भी कई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं, जिनमें सीनियर स्टेट झारखंड, सीनियर स्टेट उत्तर प्रदेश, अंतर रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता और नेशनल गेम्स (इंडिया ओलंपिक) गुजरात जैसे टूर्नामेंट शामिल हैं। 

T-20 Cricket Vidyut Operation team reached semi-finals read other sports news in varanasi
कशिश और यशवंत। - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय कुश्ती में काशी के दो पहलवान दिखाएंगे दमखम
राजस्थान के कोटा में 19 से 22 अप्रैल तक अंडर 20 जूनियर पुरुष एवं महिला राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम दमखम दिखाने के लिए तैयार है। जिला कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव  ने बताया पुरुष फ्रीस्टाइल के 92 किलोग्राम भार वर्ग में यशवंत गिरी और महिला फ्रीस्टाइल के 62 किलोग्राम भार वर्ग में कशिश यादव यूपी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। पहली बार बनारस के विशाल यादव को टीम का प्रशिक्षक नियुक्त किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed