{"_id":"d4e6216668b295ee1f3ec7d563b612ab","slug":"suresh-raina-and-his-wife-will-go-to-bagpat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज बागपत में पत्नी संग पहुचेंगे क्रिकेटर सुरेश रैना","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
आज बागपत में पत्नी संग पहुचेंगे क्रिकेटर सुरेश रैना
ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Mon, 27 Jul 2015 11:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी के बाद पहली बार क्रिकेटर सुरेश रैना अपनी पत्नी प्रियंका चौधरी के साथ सोमवार को बामनौली गांव पहुंचेंगे। गांववासी दोनों के स्वागत की तैयारियों में जुटे हैं।
विज्ञापन
सुरेश रैना और उनकी पत्नी प्रियंका चौधरी अपने परिजनों के साथ सोमवार को सुबह 11 बजे गांव में स्थित नागेश्वर मंदिर जाएंगे।
मदिंर पहुंचकर पूजा-अर्चना करने के बाद ठाकुर द्वारा हनुमान मंदिर में भी पूजा अर्चना करेंगे। दोपहर का भोग मास्टर प्रहलाद के यहां होगा।
इसके बाद दोनों प्रियंका चौधरी के परिवार के लोगों के घरों में भी जाएंगे। सूत्रों के अनुसार क्रिकेटर सुरेश रैना के आगमन को लेकर गांववासी में भारी उत्साह है और दंपति का स्वागत करने की तैयारियों में जुटे हैं।
विज्ञापन
रविवार को दिनभर गांव के कुछ लोग गांव के मुख्य रास्तों और मंदिर जाने वाले रास्तों की साफ सफाई में जुटे रहे और कुछ लोग दोनों मंदिरों की साफ सफाई में जुटे रहे।
विज्ञापन
हालांकि गांव के चंद लोगों को ही क्रिकेटर सुरेश रैना और प्रियंका चौधरी के कार्यक्रम की जानकारी है।