{"_id":"3980eb6178a88f3a502a5cdade5f1aff","slug":"stephen-lee-found-guilty-of-snooker-match-fixing","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब स्नूकर में पहुंचा मैच फिक्सिंग का 'भूत'","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
अब स्नूकर में पहुंचा मैच फिक्सिंग का 'भूत'
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 18 Sep 2013 04:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैच फिक्सिंग का जिन्न अब क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस से निकलकर अन्य खेलों में भी पहुंचने लगा है।
विज्ञापन
फिक्सिंग अब इंडोर गेम में भी पहुंच गई है। स्नूकर के पूर्व चैंपियन खिलाड़ी को इस मामले में दोषी पाया गया है।
विश्व के पूर्व पांचवें नबंर के खिलाड़ी ब्रिटेन के स्टीफन ली को मैच फिक्सिंग का दोषी पाया गया है। इस दिग्गज खिलाड़ी के आठ मैचों में जांच चल रही है, इनमें से चार मामले माल्टा कप (2008), दो यूके चैंपियनशिप (2008) और एक-एक 2009 में हुए चाइना कप तथा वर्ल्ड चैंपियनशिप से जुड़े हैं।
वर्ल्ड प्रोफेशनल बिलियर्ड्स एवं स्नूकर एसोसिएशन (डब्ल्यूपीएसबीए) ने कहा है कि स्टीफन ली को मैचों का परिणाम प्रभावित करने के लिए फिक्सिंग का दोषी पाया गया है। उन्होंने नियम 2.9 का उल्लंघन किया है।
विज्ञापन
ली के मामले पर अगले हफ्ते 24 सितंबर को सुनवाई होगी और उन पर आजीवन प्रतिबंध भी लग सकता है। ली का मामला 2008 और 2009 में खेले गए आठ मैचों का है। इसमें एक मैच विश्व चैंपियनशिप का भी है।
विज्ञापन
इस दिग्गज क्यू खिलाड़ी पर आरोप है कि वह मैच की जानकारी सट्टेबाजों को दिया करते थे जिसके बाद लोग सट्टा लगाते थे। हालांकि 38 वर्षीय ली ने इन आरोपों से इनकार किया है।
ली ने 1992 में प्रोफेशनल बनने के बाद से पांच टूर्नामेंट जीते हैं। वह अक्टूबर 2012 में निलंबित चल रहे हैं और जिस समय वह निलंबित किए गए उस समय वह विश्व रैंकिंग में आठवें पायदान पर थे।