फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   SRK sad for not being able to buy Kolkata ISL team.

फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' हिट फिर भी दुखी हैं शाहरुख खान

Fri, 31 Oct 2014 03:14 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 31 Oct 2014 03:14 PM IST
विज्ञापन
SRK sad for not being able to buy Kolkata ISL team.
शाहरुख खान की हालिया रिलीज फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' हिट हो गई है लेकिन बॉलीवुड का यह 'बादशाह' अभी भी दुखी है।
विज्ञापन


बॉलीवुड में अपना सिक्का जमाने के बाद शाहरुख ने क्रिकेट के मैदान पर भी दांव खेला और उसमें भी वह सफल रहे। उन्होंने आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स की फ्रेंचाइजी संयुक्त रूप से खरीदी। उनकी यह टीम आईपीएल खिताब दो बार जीत चुकी है। कोलकाता की टीम इस बार की आईपीएल चैंपियन भी है।

लेकिन बावजूद इसके वह शाहरुख खुश नहीं हैं। उनकी दुख का कारण फुटबॉल टीम नहीं खरीद पाना है। शाहरुख खान का कहना है कि उन्हें इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल में काफी कोशिशों के बावजूद कोलकाता फ्रेंचाइजी नहीं खरीद पाने से बेहद अफसोस हैं।
विज्ञापन

कोलकाता की ही टीम खरीदना चाहते थे पर नाकाम रहे

SRK sad for not being able to buy Kolkata ISL team.
शाहरुख खान ने कहा कि वह कोलकाता के अलावा कोई और फ्रेंचाइजी नहीं खरीदना चाहते थे। उनके पास आईपीएल टी-20 लीग में कोलकाता नाइटराइडर्स फ्रेंचाइजी है।

उन्होंने कहा, "मैं कुछ ऐसा कहूंगा जो दुर्भाग्यपूर्ण और मेरे लिए दुखद रहा। मैं वास्तव में आईएसएल का हिस्सा बनना चाहता था और फुटबॉल टीम खरीदना चाहता था लेकिन ऐसा कोई रास्ता नहीं था कि मैं कोलकाता फ्रेंचाइजी खरीद पाता और यदि मुझे कोलकाता टीम नहीं मिलती तो मैं कोई दूसरी टीम नहीं खरीदना चाहता था।"

इस बीच शाहरुख ने कहा कि आईएसएल में कोलकाता फ्रेंचाइजी खरीदने के लिए वह इससे जुड़े सभी लोगों से मिले थे। आखिर में इस फ्रेंचाइजी को पूर्व क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली, व्यवसायी हर्षवर्धन नेवतिया, संजीव गोयनका, उत्सव पारेख और स्पेन के क्लब एटलेटिको मैड्रिड ने मिलकर खरीदा।

शाहरुख ने कहा, "मुझे अन्य शहरों की फ्रेंचाइजी लेने की पेशकश की गई थी लेकिन मैंने कहा कि मैं ऐसा नहीं करूंगा। यदि फुटबॉल टीम के रूप में मेरे पास कोलकाता नहीं है तो मैं अपने जीवन में कभी फुटबॉल नहीं खेलूंगा।" हालांकि शाहरुख ने कोलकाता एटलेटिको टीम के सहमालिक सौरव गांगुली को बधाई भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed