फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sri Lanka Cricket appointed England legend Ian Bell as batting coach, has scored a double century in Test

Sri Lanka Cricket: श्रीलंका ने इंग्लैंड के इस दिग्गज को बनाया बैटिंग कोच, टेस्ट में जड़ चुका है एक दोहरा शतक

Tue, 13 Aug 2024 07:55 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 13 Aug 2024 07:55 PM IST
सार

श्रीलंका का इंग्लैंड दौरा 21 से 25 अगस्त तक मैनचेस्टर में पहले टेस्ट से शुरू होगा। दूसरा टेस्ट 29 अगस्त से दो सितंबर तक लॉर्ड्स में जबकि तीसरा और अंतिम टेस्ट छह से 10 सितंबर तक ओवल में खेला जाएगा।

विज्ञापन
Sri Lanka Cricket appointed England legend Ian Bell as batting coach, has scored a double century in Test
इयान बेल - फोटो : X/@mufaddal_vohra

विस्तार

श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैच की सीरीज से पहले मंगलवार को इयान बेल को बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया। श्रीलंका क्रिकेट ने अपनी वेबसाइट पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इंग्लैंड की तरफ से 118 टेस्ट मैच में 7727 रन बनाने वाले बेल इस सप्ताह के आखिर में टीम से जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन

श्रीलंका क्रिकेट ने कहा, 'वह 16 अगस्त से टीम के साथ काम करना शुरू कर देंगे और तीन टेस्ट मैच की श्रृंखला के समापन तक उससे जुड़े रहेंगे।' बेल को इंग्लैंड क्रिकेट की अच्छी समझ है और उनकी भूमिका इस सीरीज में महत्वपूर्ण हो सकती है। श्रीलंका का इंग्लैंड दौरा 21 से 25 अगस्त तक मैनचेस्टर में पहले टेस्ट से शुरू होगा। दूसरा टेस्ट 29 अगस्त से दो सितंबर तक लॉर्ड्स में जबकि तीसरा और अंतिम टेस्ट छह से 10 सितंबर तक ओवल में खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेल इंग्लैंड के महान बल्लेबाजों में से एक रह चुके हैं। उन्होंने टेस्ट और वनडे डेब्यू 2004 में और टी20 टेब्यू 2006 में किया था। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट और वनडे 2015 में और टी20 2014 में खेला था। बेल ने अपने टेस्ट करियर में 22 शतक और 46 अर्धशतक लगा चुके हैं। इसमें एक दोहरा शतक भी शामिल है। इसके अलावा वह 161 वनडे में 37.87 की औसत से 5416 रन बना चुके हैं। इनमें चार शतक और 35 अर्धशतक शामिल हैं। आठ टी20 में वह 115.34 के स्ट्राइक रेट से 188 रन बना चुके हैं। 
विज्ञापन

बेल को सबसे ज्यादा याद 2011 के नॉटिंघम टेस्ट के लिए किया जाता है। तब बेल को भारतीय टीम के कप्तान रहे एमएस धोनी ने जीवनदान दिया था। दरअसल, बेल रनआउट हो गए थे और लंच की घोषणा हो गई थी। हालांकि, लंच के बाद धोनी ने अंपायर से कहकर बेल को वापस बुला लिया था। यह घटना इंग्लैंड की दूसरी पारी में घटी थी। तब बेल ने 159 रन बना दिए थे। भारत यह टेस्ट 319 रन से हार गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed