फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Sports Update: Skeet shooters have a mixed start at Shotgun World Cup

Sports Update: शॉटगन विश्व कप में स्कीट निशानेबाजों की मिश्रित शुरुआत

Mon, 05 May 2025 10:52 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 05 May 2025 10:52 PM IST
सार

पुरुष वर्ग में 92 निशानबाजों में से आठ ने 50 का परफेक्ट स्कोर बनाया। अभय उन 13 निशानेबाजों में शामिल थे जिन्होंने एक निशाना चूका। ओलंपियन मेराज खान दो निशाने चूकने के कारण 32वें स्थान पर हैं जबकि पुरुष स्कीट में तीसरे भारतीय ऋतुराज बुंदेला (23, 21) अब तक छह निशाने चूकने के कारण और निचले पायदान पर हैं।
 

विज्ञापन
Sports Update: Skeet shooters have a mixed start at Shotgun World Cup
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारत के स्कीट निशानेबाजों के लिए सोमवार को आईएसएसएफ शॉटगन विश्व कप में क्वालीफिकेशन का पहला दिन मिश्रित रहा जिसमें पुरुष वर्ग में अभय सिंह सेखों देश के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले निशानेबाज रहे। छह भारतीयों में से अभय 50 निशानों में से 49 (25, 24) हिट लगाने के बाद क्वालीफिकेशन के दूसरे दिन 14वें स्थान से शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन


पुरुष वर्ग में 92 निशानबाजों में से आठ ने 50 का परफेक्ट स्कोर बनाया। अभय उन 13 निशानेबाजों में शामिल थे जिन्होंने एक निशाना चूका। ओलंपियन मेराज खान दो निशाने चूकने के कारण 32वें स्थान पर हैं जबकि पुरुष स्कीट में तीसरे भारतीय ऋतुराज बुंदेला (23, 21) अब तक छह निशाने चूकने के कारण और निचले पायदान पर हैं।
विज्ञापन


महिलाओं की स्पर्धा में परिनाज धालीवाल (23, 24) 15वें, यशस्वी राठौड़ (21, 23) 36वें और पेरिस ओलंपियन माहेश्वरी चौहान (22, 22) पहले दो दौर के बाद 38वें स्थान पर हैं। पुरुषों और महिलाओं की स्कीट प्रतियोगिताओं में कुल पांच में से दो दौर पहले दिन खेले गए। मंगलवार को दो और दौर खेले जाने हैं। बुधवार को पांचवां और अंतिम दौर खेला जाएगा जिसके बाद शीर्ष छह खिलाड़ी फाइनल में पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed