फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Sports Update: Shambhavi wins gold in Junior World Cup shooting, Kush wins sprint race at Monaco Grand Prix

Sports Update: जूनियर विश्व कप निशानेबाजी में शांभवी को स्वर्ण, कुश ने मोनाको ग्रां प्री में स्प्रिंट रेस जीता

Sun, 25 May 2025 09:17 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 25 May 2025 09:17 AM IST
सार

कुश मैनी ने मोनाको ग्रां प्री में फॉर्मूला 2 स्प्रिंट रेस जीत ली और यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह पहले भारतीय बन गए।

विज्ञापन
Sports Update: Shambhavi wins gold in Junior World Cup shooting, Kush wins sprint race at Monaco Grand Prix
खेल जगत की रोचत समाचार - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारत की शांभवी क्षीरसागर ने आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप में शनिवार को महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण पदक जीता जबकि ओजस्वी ठाकुर को रजत पदक मिला। भारत अब दो स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य के साथ शीर्ष पर है। शांभवी ने 24 शॉट के फाइनल में 253 स्कोर किया जबकि ओजस्वी उनसे 1.2 अंक पीछे रह गई। इटली की कार्लोटा सालाफिया को कांस्य पदक मिला।
विज्ञापन


पुरुष पर्ग में खेलो इंडिया युवा खेलों के चैम्पियन नारायण प्रणव को कांस्य पदक मिला जिन्होंने फाइनल में 227-9 स्कोर किया। वह अमेरिका के ब्रेडेन पीसेन (250) और चीन के हुआंग लिवांलिन (250.3) से पीछे रहे। इससे पहले क्वालीफाइंग दौर में उसने 632.1 स्कोर करके 77 खिलाड़ियों के बीच पहला स्थान हासिल किया था।
विज्ञापन


कुश पहले भारतीय बने
कुश मैनी ने मोनाको ग्रां प्री में फॉर्मूला 2 स्प्रिंट रेस जीत ली और यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह पहले भारतीय बन गए। मैनी ने सत्र में पहली एफ2 रेस जीती और डैम्स लुकास आइल के साथ वह पहली बार पोडियम पर रहे। उन्होंने जीत के बाद कहा, 'मोनाको में जीत हासिल करने वाला पहला भारतीय । यह सपना सच होने जैसा है। मैं डैम्स और मुझे सहयोग देने वाले हर एक को धन्यवाद दूंगा।' अब मैनी रविवार को फीचर रेस में उतरेंगे और अगले सप्ताह के अंत में बार्सीलोना ग्रां प्री में नजर आएंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed