फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Sports Update: Indian womens football team will play a friendly match with Uzbekistan

Sports Update: उज्बेकिस्तान से मैत्री मैच खेलेगी भारतीय महिला फुटबॉल टीम

Thu, 29 May 2025 06:55 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 29 May 2025 06:55 PM IST
सार

भारत के मुख्य कोच क्रिस्पिन छेत्री ने कहा कि वे आगामी मैचों के लिए गंभीरता से तैयारी कर रहे हैं। छेत्री ने कहा, 'हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। टीम ने लगभग 25 दिन तक तैयारी की है और सब कुछ उम्मीदों के अनुरूप चल रहा है।'

विज्ञापन
Sports Update: Indian womens football team will play a friendly match with Uzbekistan
खेल जगत की रोचत समाचार - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारतीय महिला फुटबॉल टीम आगामी एएफसी महिला एशियाई कप फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वालिफायर की तैयारियों के लिए शुक्रवार को दो अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैचों में से पहले मैच में उज्बेकिस्तान से भिड़ेगी। भारतीय टीम को 23 जून से पांच जुलाई तक एएफसी एशियाई कप क्वालिफायर में खेलना है।
विज्ञापन


भारत के मुख्य कोच क्रिस्पिन छेत्री ने कहा कि वे आगामी मैचों के लिए गंभीरता से तैयारी कर रहे हैं। छेत्री ने कहा, 'हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। टीम ने लगभग 25 दिन तक तैयारी की है और सब कुछ उम्मीदों के अनुरूप चल रहा है।'
विज्ञापन


फरवरी में जब से छेत्री ने भारतीय टीम के मुख्य कोच का पद संभाला है, तब से सीनियर महिला टीम में कई युवा खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा, 'हमारी टीम युवा और अनुभव का अच्छा मिश्रण है। टीम में भले ही कई युवा खिलाड़ी हैं, लेकिन हमारे पास कुछ बहुत अच्छे सीनियर खिलाड़ी भी हैं, जिनमें पंथोई (चानू एलांगबाम), ग्रेस (डांगमेई), स्वीटी (देवी नगांगबाम), अंजू (तमांग) और रतन (नोंगमाईथेम रतनबाला देवी) शामिल हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


एएफसी क्वालिफायर में भारत ग्रुप बी में है जहां उसका सामना मंगोलिया (23 जून), तिमोर-लेस्ते (29 जून), इराक (दो जुलाई) और मेजबान थाईलैंड (पांच जुलाई) से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed