फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sports news Two players from Kashi will represent country in para table tennis

खेल की खबरें: देश का प्रतिनिधित्व करेंगे काशी के दो खिलाड़ी, पैरा टेबल टेनिस में दिखाएंगे दम

Thu, 10 Apr 2025 02:34 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 10 Apr 2025 02:34 PM IST
सार

वाराणसी के विभिन्न स्थानों पर खेल प्रतियाेगिताओं का आयोजन हुआ। इसी कड़ी में जिले के दो खिलाड़ी अम्मान शहर जाकर भारत का झंडा बुलंद करेंगे।

विज्ञापन
Sports news Two players from Kashi will represent country in para table tennis
विवेकानंद सिंह और प्रियांशी केशरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Sports News: जाॅर्डन की राजधानी अम्मान शहर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पैरा टेबल टेनिस प्रतियोगिता में वाराणसी के दो खिलाड़ी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। बालिका वर्ग में वाराणसी के सिगरा निवासी प्रियांशी केशरी जबकि पुरुष वर्ग में बीएचयू कृषि विज्ञान संस्थान के छात्र विवेकानंद सिंह खेलेंगे। बालिका वर्ग में प्रियांशी टेनिस में भारत की टॉप सीड खिलाड़ी हैं। 

विज्ञापन




आईएमएस लीग में ट्रॉमा रॉयल सात विकेट से जीता
काशी हिंदू विश्वविद्यालय परिसर स्थित रूईया मैदान पर बुधवार को टी-10 क्रिकेट खेला गया। आईएमएस प्रीमियर लीग में बुधवार को पहला मुकाबला सुपर स्ट्राइकर बनाम ब्लड बैंक के बीच खेला गया। इसमें सुपर स्ट्राइकर एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में छह विकेट पर 139 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी ब्लड बैंक की पूरी टीम 120 रन पर आउट हो गई। 

विज्ञापन

आयुष सांडिल्य ने 54 मीटर दूर फेंका भाला
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से एंफीथियेटर मैदान में एथलेटिक्स कार्यशाला का आयोजन हुआ। प्रशिक्षण के बाद प्रतियोगिता में राष्ट्रीय खिलाड़ी आयुष सांडिल्य 54 मीटर भाला फेंका।

शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से एथलेटिक्स कार्यशाल में प्रो. टीम ओनिमा रेड्डी ने खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि जेवलीन थ्रो में इंजरी की संभावना अधिक होती है। इससे बचने के लिए खिलाड़ियों को समय समय पर नई तकनीक की जानकारी दी जाती है। 

यूपी टीम में वाराणसी मंडल के पांच खिलाड़ी
68वीं राष्ट्रीय खो खो प्रतियोगिता के लिए यूपी की टीम घोषित कर दी गई है। बालक वर्ग में वाराणसी मंडल के पांच खिलाड़ियों को जगह मिली है। जिला क्रीड़ा सचिव विनोद सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में जौनपुर के कमला नेहरू इंटर कॉलेज अकबरपुर के अखिल और मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज के हरशेंद्र प्रताप, गाजीपुर के नंद किशोर सिंह इंटर कॉलेज रामपुर के सूरज राजभर, वाराणसी के बच्छांव स्थित महामना मालवीय इंटर कॉलेज के सूर्यभान कन्नोजिया को जगह मिली है। 

आंबेडकर जयंती पर  इनामी मैराथन
बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर 13 अप्रैल को लखनऊ स्थित केडी सिंह बाबू स्टेडियम में इनामी दौड़ मैराथन प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में वाराणसी के एथलीट भी हिस्सा लेंगे। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी वाराणसी विमला सिंह ने बताया कि इस मैराथन का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य, समानता एवं सामाजिक जागरूकता का संदेश देने और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना है। इस प्रतियोगिता के प्रथम विजेता को 50 हजार, द्वितीय को 25 हजार, तृतीय को 15 हजार के अलावा दो सांत्वना पुरस्कार पांच-पांच हजार रुपये दिए जाएंगे। 

विज्ञापन

Sports news Two players from Kashi will represent country in para table tennis
जगदीप मधोक। - फोटो : अमर उजाला

फेडरेशन के चेयरमैन बने जगदीप मधोक
सुपर मास्टर गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया में एडवाइजरी कमेटी के अध्यक्ष जगदीप मधोक बने हैं। उनका चयन चंडीगढ़ में हुई फेडरेशन की एडवाइजरी काउंसिल की बैठक में हुआ। फेडरेशन प्रमुख (सीईओ) विनोद कुमार ने एडवाइजरी कमेटी का नाम घोषित किया। जगदीप मधोक ने बताया कि वाराणसी में खेल सुविधाएं बढ़ रही हैं। अब काशी में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता कराई जाएगी। 

शतरंज प्रतियोगिता में खेलेंगे 250 खिलाड़ी
ओपेन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता 14 अप्रैल को जगतगंज स्थित एक होटल के बैंक्वेट हॉल में खेली जाएगी। आयोजन सचिव विनित राज तिवारी ने बताया कि एसकेवीटी किंग्स चेस एकेडमी की इस प्रतियोगिता में वाराणसी के अलावा दिल्ली, कोलकाता, बंगलूरू, हैदराबाद, गाजियाबाद, लखनऊ, मेरठ समेत कई राज्यों के 250 से अधिक शतरंज खिलाड़ी खेलेंगे। 

इसमें दिल्ली के इंटरनेशनल मास्टर खिलाड़ी आर्यन वार्ष्णेय भी शामिल होंगे। आयोजन अध्यक्ष स्वेता भारती ने बताया कि यह प्रतियोगिता स्विस पद्धति से 8 चक्रों में होगी। प्रथम स्थान पाने वाले खिलाड़ी को एक लाख ग्यारह हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा। साथ ही ओपन, महिला, वरिष्ठ नागरिक और कनिष्ठ आयु वर्ग की 5 कैटेगरी में ट्रॉफी और मेडल्स दिए जाएंगे। 

Sports news Two players from Kashi will represent country in para table tennis
प्रादेशिक मुक्केबाजी प्रतियोगिता के लिए घोषित वाराणसी मंडल की टीम। - फोटो : अमर उजाला

प्रादेशिक मुक्केबाजी में खेलेंगे काशी के 11 खिलाड़ी
प्रादेशिक मुक्केबाजी प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल के आठ खिलाड़ी खेलेंगे। जिला मुक्केबाजी संघ ने चयनित खिलाड़ियों की सूची बुधवार शाम घोषित कर दी। पुरुष वर्ग में आठ जबकि महिला वर्ग में 3 खिलाड़ी वाराणसी का प्रतिनिधित्व करेंगे।

प्रादेशिक मुक्केबाजी प्रतियोगिता के लिए पुरुष वर्ग में राज गुप्ता, करण सोनकर, भवनेश्वर पांडेय, सूर्यांश सिंह, आकाश पांडेय, जतिन चौरसिया, रोहित यादव, अर्पित सिंह शामिल हैं। इससे पहले महिला वर्ग में तीन खिलाड़ियों का चयन प्रादेशिक प्रतियोगिता के लिए हो चुका है। यह प्रतियोगिता 10 से 13 अप्रैल तक मेरठ में खेली जाएगी। इस मौके पर जिला मुक्केबाजी संघ की अध्यक्ष नीलू मिश्र, कोच दीपिका तिवारी मौजूद रहे। 

Sports news Two players from Kashi will represent country in para table tennis
पूर्वोत्तर रेलवे वाणिज्य विभाग के विजेता खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

लक्ष्मण ने 4 विकेट लेकर तोड़ दी यांत्रिक विभाग की कमर
पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से ग्रीष्मकालीन अंतर विभागीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का 11वां मुकाबला वाणिज्य विभाग और यांत्रिक विभाग के बीच खेला गया। इसमें वाणिज्य विभाग के लक्ष्मण ने शानदार गेंदबाजी कर तीन ओवर में चार विकेट लिए। इससे वाणिज्य ने 55 रन से यह मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

लहरतारा स्थित पूर्वाेत्तर रेलवे के मिनी स्टेडियम में हुए मुकाबले में टॉस जीतकर वाणिज्य विभाग ने पहले बल्लेबाजी कर 20 ओवर में 128 रन बनाए। वाणिज्य के विनय ने 28 बाॅल पर पांच चौके मारकर 33 और विष्णु ने 25 रन बनाए। 

यांत्रिक विभाग के गेंदबाज विशाल ने दो विकेट, प्रशांत और ऋषभ ने दो-दो विकेट और सीडीओ विनीत रंजन ने एक विकेट लिया। 129 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए यांत्रिक विभाग की पूरी टीम 13.1 ओवर में 73 रन पर सिमट गई। इस तरह वाणिज्य विभाग ने 55 रन से यह मुकाबला जीता और प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बना ली। 

यांत्रिक की ओर से सीडीओ विनीत रंजन ने चार चौकों की मदद से 24 रन और अनीश ने 17 रन बनाए। वाणिज्य विभाग के लक्ष्मण ने तीन ओवर में 9 रन देकर 4 विकेट झटके। साथ ही कपिल ने तीन ओवर में 5 रन देकर तीन विकेट लेकर टीम को मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई। 

टीम के विष्णु ने दो और भूषण ने भी एक विकेट लिया। लक्ष्मण यादव मैन ऑफ द मैच बने। इस अवसर पर मंडल क्रीड़ा अधिकारी बलेंद्र पाल, मंडल कार्मिक अधिकारी (इंचार्ज) अभिनव कुमार सिंह, बनारस कोचिंग डिपो अधिकारी विनीत रंजन, सहायक संरक्षा अधिकारी अभिषेक कुमार, जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed