{"_id":"68a33262922394d46906e100","slug":"sports-news-today-northeast-united-to-face-shillong-lajong-fc-in-semifinal-clash-2025-08-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sports Updates: सेमीफाइनल में नॉर्थईस्ट युनाइटेड की शिलांग लाजोंग एफसी से टक्कर, शीना डोपिंग के कारण निलंबित","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Sports Updates: सेमीफाइनल में नॉर्थईस्ट युनाइटेड की शिलांग लाजोंग एफसी से टक्कर, शीना डोपिंग के कारण निलंबित
Mon, 18 Aug 2025 07:32 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 18 Aug 2025 07:32 PM IST
सार
डूरंड कप फुटबॉल के पहले सेमीफाइनल में शिलांग लाजोंग एफसी से मंगलवार को होगा। वहीं, राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने वाली महिला त्रिकूद खिलाड़ी शीना वर्की को राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने प्रतिबंधित पदार्थ के परीक्षण में पॉजिटिव पाए जाने के बाद निलंबित किया है।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
गत चैंपियन नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी का सामना डूरंड कप फुटबॉल के पहले सेमीफाइनल में शिलांग लाजोंग एफसी से मंगलवार को होगा। वहीं, राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने वाली महिला त्रिकूद खिलाड़ी शीना वर्की को राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने प्रतिबंधित पदार्थ के परीक्षण में पॉजिटिव पाए जाने के बाद निलंबित किया है।
विज्ञापन
डूरंड कप सेमीफाइनल
गत चैंपियन नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी और शिलांग लाजोंग एफसी के बीच होने वाले मुकाबले में जीतने वाली टीम का सामना 23 अगस्त को कोलकाता में विवेकानंद युवा भारतीय क्रीडांगन में होने वाले फाइनल में ईस्ट बंगाल या डायमंड हार्बर एफसी से होगा। पिछले साल फाइनल में शिलांग को 3-0 से हराने वाली नॉर्थईस्ट ने ग्रुप चरण में लाजोंग को 2-1 से हराया था। उसने इस बार क्वार्टर फाइनल में बोडोलैंड एफसी को 4-0 से मात दी। नॉर्थईस्ट के कप्तान माइकल जबाको ने कहा, 'हमने अपना शत प्रतिशत दिया है और कल भी ऐसा ही करेंगे । दबाव हमेशा रहता है लेकिन हमें पता है कि उससे कैसे निपटना है। लाजोंग ने क्वार्टर फाइनल में भारतीय नौसेना एफटी को 2-1 से मात दी थी।'

शीना वर्की निलंबित
राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने वाली महिला त्रिकूद खिलाड़ी शीना वर्की को राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने प्रतिबंधित पदार्थ के परीक्षण में पॉजिटिव पाए जाने के बाद निलंबित किया है। इस 32 वर्षीय खिलाड़ी ने 2023 में हांगझोउ एशियाई खेलों में भी भाग लिया था। एक विश्वसनीय सूत्र ने पीटीआई को बताया, 'शीना वर्की को निलंबित किया गया है।' सूत्र ने हालांकि यह नहीं बताया कि उसे किस प्रतिबंधित पदार्थ के लिए पॉजिटिव पाया गया। केरल की रहने वाली शीना ने इस साल उत्तराखंड राष्ट्रीय खेलों में रजत पदक और उसके बाद फेडरेशन कप में कांस्य पदक जीता था। 2018 में उन्होंने एशियाई इंडोर चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था।

घरेलू लीग में 0-6 से हारने के बाद नेमार के आंखों में छलके आंसू
ब्राजील की शीर्ष घरेलू फुटबॉल लीग में वास्को डा गामा के खिलाफ अपनी टीम सैंटोस की 0-6 की करारी शिकस्त के बाद दिग्गज खिलाड़ी नेमार अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके और मैदान से बाहर निकलते समय उनकी आंखे नम दिखी। सैंटोस ने इस हार के बाद अपने कोच क्लेबर जेवियर के साथ भी करार खत्म कर दिया। जेवियर इस साल अप्रैल में टीम के कोच नियुक्त हुए थे। सैंटोस की टीम इस करारी शिकस्त के बाद 20 टीमों की लीग में 15वें स्थान पर है। टीम पर रेलीगेशन (निचली लीग में खिसकना) का खतरा है। सैंटोस के रेलीगेशन स्थान पर काबिज टीम से सिर्फ दो अंक अधिक है। इस मैच में वास्को के फिलिप कोटिन्हो ने दो गोल किए। मैच के बाद सैंटोस के टीम के सदस्य ने मैदान पर नेमार को सांत्वना दी। 33 वर्षीय नेमार बार्सिलोना और पेरिस सेंट-जर्मेन जैसी शीर्ष यूरोपीय क्लब के प्रतिनिधित्व के बाद सऊदी अरब में खेला था। सऊदी अरब में सफलता नहीं मिलने के बाद नेमार अपने बचपन के क्लब में लौट आए थे। उन्होंने जून में इस क्लब के साथ अनुबंध विस्तार पर हस्ताक्षर किए जिससे वह साल के अंत तक सैंटोस के साथ ही रहेंगे। ब्राजील की घरेलू लीग की सफल टीमें में शामिल सैंटोस का महान खिलाड़ी पेले ने लंबे समय तक प्रतिनिधित्व किया था।

एशियाई निशानेबाजी में भारत पुरुष एयर पिस्टल टीम को रजत पदक
भारतीय निशानेबाजों ने एशियाई चैंपियनशिप (राइफल/पिस्टल/शॉटगन) की पदक तालिका में बेहतर प्रदर्शन करने के अपने अभियान की शुरुआत सोमवार को यहां पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में रजत पदक के साथ की जबकि फरीदाबाद के अनमोल जैन स्पर्धा में व्यक्तिगत पदक जीतने से चूक गए और छठे स्थान पर रहे। अनमोल (580), आदित्य मालरा (579) और एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता सौरभ चौधरी(576) की भारतीय टीम 1,735 अंक के साथ चीन के पीछे दूसरे स्थान पर रही। चीन की टीम ने 1,744 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता। ईरान ने 1,733 अंक के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।
व्यक्तिगत पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल वर्ग में अनमोल ने क्वालिफिकेशन में सातवें स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई। वह हालांकि पदक दौर में 155.1 अंक के साथ छठे स्थान पर रहे। चीन के हु काइ ने 241.6 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता जबकि दक्षिण कोरिया के होंग सुहियोन और ईरान के आमिर जोहारिखोउ ने क्रमश: 239.0 और 216.8 अंक के साथ रजत और कांस्य पदक अपने नाम किया। भारत के आदित्य और चौधरी क्वालिफिकेशन में क्रमश: 13वें और 21वें स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहे। भारत के 20 साल के अमित शर्मा क्वालीफिकेशन में 48 शीर्ष निशानेबाजों के बीच 588 अंक जुटाकर शीर्ष पर रहे लेकिन ‘केवल रैंकिंग अंक’ वर्ग में खेलने के कारण फाइनल में जगह नहीं बना पाए। केवल रैंकिंग अंक (आरपीओ) वर्ग में खेलने वाले निशानेबाज रैंकिंग के लिए खेलते हैं और उन्हें पदक दौर में जगह नहीं मिलती। एक अन्य आरपीओ निशानेबाज वरुण तोमर क्वालिफिकेशन में 584 अंक के साथ चौथे स्थान पर रहे।
कपिल ने 243.0 अंक के साथ जूनियर पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने क्वालीफिकेशन में 579 अंक के साथ चौथे स्थान पर रहते हुए पदक दौर में जगह बनाई। फाइनल में जगह बनाने वाले भारत के गेविन एंटनी ने 220.7 अंक के साथ कांस्य पदक जीता। गेविन (582), कपिल और विजय तोमर (562) की भारतीय टीम ने 1,723 अंक के साथ रजत पदक जीता। दक्षिण कोरिया ने 1,734 अंक के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया। भारत ने सीनियर, जूनियर और युवा वर्ग में कुल 182 निशानेबाजों को उतारा है जो इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता में देश का अब तक का सबसे बड़ा दल है। विभिन्न वर्ग में 58 स्पर्धाओं – 46 व्यक्तिगत और 12 मिश्रित टीम – में पदक दांव पर हैं। इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता के चांगवोन में हुए पिछले सत्र में भारत की सीनियर टीम ने छह स्वर्ण, आठ रजत और पांच कांस्य पदक जीते थे। चीन 14 स्वर्ण (कुल 33 पदक) के साथ शीर्ष पर जबकि मेजबान दक्षिण कोरिया नौ स्वर्ण (कुल 24 पदक) के साथ दूसरे स्थान पर रहा था। भारत ने चांगवोन में कुल मिलाकर 59 पदक (21 स्वर्ण, 22 रजत और 16 कांस्य) जीते थे।

ओडिशा, मणिपुर और झारखंड क्वार्टर फाइनल में
ओडिशा, मणिपुर और झारखंड की टीमों ने अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर 15वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप के डिवीजन ‘ए’ में सोमवार को क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की। मध्य प्रदेश ने तमिलनाडु के साथ 3-3 से ड्रॉ खेला और पूल चरण में बेहतर गोल अंतर के कारण अंतिम आठ में प्रवेश कर लिया। ओडिशा, मणिपुर, झारखंड और मध्य प्रदेश के अलावा पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और ओडिशा की टीमें भी क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रही। ओडिशा ने आंध्र प्रदेश को 10-0 जबकि मणिपुर ने दादरा एवं नागर हवेली और दमन एवं दीव को पूल सी मैच में 5-1 से हराया। पूल बी में झारखंड ने महाराष्ट्र को 5-3 से हराया। क्वार्टर फाइनल मैच बुधवार को खेले जाएंगे।