फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Sports Minister Mansukh Mandaviya inaugurated the Asmita Weightlifting League

Mansukh Mandaviya: खेल मंत्री मांडविया ने किया अस्मिता भारोत्तोलन लीग का उद्घाटन, दो दिन तक चलेगी प्रतियोगिता

Tue, 08 Jul 2025 08:46 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 08 Jul 2025 08:46 PM IST
सार

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैली लीग में 70 हजार से अधिक महिला खिलाड़ी भाग लेंगी। पिछले सत्र में 27 खेलों में 550 लीग का आयोजन किया गया था जिसमें 53,101 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया था।

विज्ञापन
Sports Minister Mansukh Mandaviya inaugurated the Asmita Weightlifting League
केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को भारोत्तोलन के साथ शुरू हुई अस्मिता लीग के 2025 सत्र का उद्घाटन किया। भारोत्तोलन वारियर्स अकादमी में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता में 42 लड़कियां आठ वजन वर्ग में प्रतिस्पर्धा करेंगी।
विज्ञापन


मांडविया ने कहा, 'हमारा मिशन हर स्तर पर अवसर पैदा करना और फिर प्रतिभाओं को पहचानना और उन्हें तैयार करना है। मैं देख रहा हूं कि यहां आए इन बच्चों की आंखों में कुछ कर गुजरने की ललक है। मुझे यकीन है कि हम एक और मीराबाई चानू ढूंढ़ने में सक्षम होंगे। मीराबाई चानू से बेहतर आदर्श कोई नहीं हो सकता।'
विज्ञापन


चालू वित्त वर्ष 2025-26 में अस्मिता (महिलाओं को प्रेरित करके खेल उपलब्धि हासिल करना) में 15 खेलों में 852 लीग की योजना बनाई गई है जो लीग और प्रतियोगिता के माध्यम से महिलाओं के बीच खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेलो इंडिया के लिंग तटस्थ मिशन का एक हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैली लीग में 70 हजार से अधिक महिला खिलाड़ी भाग लेंगी। पिछले सत्र में 27 खेलों में 550 लीग का आयोजन किया गया था जिसमें 53,101 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया था। मांडविया ने कहा, 'हम भारत के हर कोने तक पहुंचने और महत्वाकांक्षी खिलाड़ियों को यह बताने की कोशिश कर रहे हैं कि अब हमारे पास आपके आगे बढ़ने और चमकने का एक रास्ता है। हमारी खेलो भारत नीति (खेल नीति) को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के साथ मिलकर हम स्कूली खेलों को बहुत बढ़ावा दे रहे हैं।'

खेल एवं युवा मामलों की राज्य मंत्री रक्षा खडसे और टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता मीराबाई चानू उद्घाटन समारोह में मौजूद गणमान्य व्यक्तियों में शामिल थीं। खडसे ने कहा, टअस्मिता हमारे मजबूत खेल कार्यक्रम का एक बड़ा स्तंभ है। महिलाओं ने खेलों में उत्कृष्टता हासिल करने की अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया है और उनके लिए कोई सीमा नहीं है। बच्चों के इरादों को विकसित करने की जरूरत है।ट


चानू ने कहा कि 2021 में शुरू हुई अस्मिता लीग खेलों में महिलाओं के लिए बहुत बड़ा वरदान रही है। चानू ने कहा, 'सिर्फ महिलाओं के लिए एक योजना बहुत बड़ी बात है। पहले ऐसा नहीं था। खिलाड़ियों के लिए यह बहुत बड़ी बात है। अब हर किसी के पास यह विजन है कि इसे उच्चतम स्तर तक कैसे पहुंचाया जाए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed