फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sport News Today Love for swimming made four records by playing in five events

Sport News Today: तैराकी का अनुराग...पांच स्पर्धाओं में खेलकर बनाए चार रिकॉर्ड; पढ़ें खेल की खबरें

Mon, 02 Jun 2025 01:51 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 02 Jun 2025 01:51 PM IST
सार

वाराणसी में ओपेन स्टेट प्रादेशिक तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें जीते खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। वहीं, अन्य स्थानों पर हो रहे खेलों में प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया गया।

विज्ञापन
Sport News Today Love for swimming made four records by playing in five events
अनुराग आर सिंह को सम्मानित करते अतिथि। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Sports News Today: ओपेन स्टेट प्रादेशिक तैराकी प्रतियोगिता के अंतिम दिन बरेका निवासी अनुराग आर सिंह ने अपना दम दिखाया। फ्री स्टाइल की 200 और 800 मीटर तैराकी में अपने पिछले रिकाॅर्ड को ध्वस्त कर नया रिकाॅर्ड बनाया जबकि 400 मीटर व्यक्तिगत मेडले में रिकाॅर्ड से चूक गए। अनुराग ने दो दिन में पांच स्पर्धाओं में खेलकर चार रिकाॅर्ड बनाए हैं। साथ ही पांच स्वर्ण पदक भी जीते हैं।

विज्ञापन


अनुराग ने 200 मीटर तैराकी 2 मिनट 01 सेकंड में वहीं  800 मीटर तैराकी 8 मिनट 51 सेकंड में पूरी की। 400 मीटर व्यक्तिगत मेडले में 5 मिनट में पूरा कर स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले प्रतियोगिता के पहले दिन 1500 मीटर और 400 मीटर स्पर्धा में नया रिकाॅर्ड बनाया था। 
विज्ञापन


तैराकी कोच कनाई चंद तालापात्रा ने बताया कि अनुराग के पिता भी तैराकी के कोच हैं। वे भारतीय खेल प्राधिकरण में तैराकी के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देते हैं। परंपरागत रूप से तैराकी पृष्ठभूमि वाले अनुराग प्रत्येक दिन छह घंटे अभ्यास करते हैं। ओपेन स्टेट प्रादेशिक तैराकी प्रतियोगिता में काशी के 16 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पुरुष वर्ग में 11 जबकि महिला वर्ग में 5 खिलाड़ियों ने तैराकी की अलग-अलग स्पर्धा में हिस्सा लिया। यह प्रतियोगिता लखनऊ में 31 मई से 1 जून तक खेली गई। इसमें वाराणसी के दो खिलाड़ियों ने छह पदक जीते। इसमें अनुराग ने पांच स्वर्ण जबकि सत्यम साहनी ने कांस्य पदक जीता।

चार स्पर्धा में बनाए रिकाॅर्ड, एक में चूके

दूरी समय
1500 16:49 मिनट
400 4:17 मिनट
200 2:01 मिनट
800 8:51 मिनट  
400 मेडल 5:00 मिनट   

बोले अधिकारी
छह पदक जीतकर खिलाड़ियों ने काशी का मान बढ़ाया है। अनुराग को खेल विभाग हर संभव मदद करेगा। एकलव्य कोष से खिलाड़ी को आर्थिक मदद के लिए निदेशालय पत्र भेजा है। - विमला सिंह, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी, वाराणसी।

Sport News Today Love for swimming made four records by playing in five events
अमित पांडेय। - फोटो : अमर उजाला

अमित जिला ताइक्वांडो संघ चेयरमैन मनोनीत
जिला ताइक्वांडो संघ के पदाधिकारियों ने सर्व सम्मति से अमित पांडेय को ताइक्वांडो संघ का चेयरमैन मनोनीत किया है। जिला ताइक्वांडो संघ वाराणसी के अध्यक्ष आशीष प्रताप सिंह ने अमित पांडेय को इससे संबंधित पत्र सौंपा। इस मौके पर संघ के  मनीष सिंह, चंद्रभान पटेल, अमित रहे। 

मुक्केबाजी में हिस्सा लेने के लिए टीम रवाना
प्रादेशिक मुक्केबाजी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए मंडलीय टीम के खिलाड़ी रविवार शाम झांसी रवाना हो गए। प्रतियोगिता में आठ राष्ट्रीय खिलाड़ी मुक्के का दम दिखाएंगे। मुक्केबाजी कोच दीपिका तिवारी ने बताया कि मंडलीय टीम में 22 शामिल हैं। पुरुष वर्ग में 13 और महिला वर्ग में 9 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इसमें स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीय शिविर में शामिल होंगे। 

शिवाय ने जीती जयपुर फिडे रेटिंग शतरंज
कंचनपुर निवासी शिवाय सिंह ने जयपुर रॉयल बिलो 1800 फिडे रेटिंग शतरंज टूर्नामेंट जीत लिया है। 8 साल की उम्र में एक लाख रुपये की इनामी प्रतियोगिता जीतने वाले जिले के पहले खिलाड़ी बन गए है।  उन्हें डॉ. श्वेता भारती, विनीत तिवारी ने बधाई दी है।

दमकशी के लिए पांच किमी दौड़े खिलाड़ी
हॉकी वाराणसी की ओर से पांच किमी वाॅक रेस हुई। कोच इदरीश अहमद की देखरेख में खिलाड़ियों ने फिट है तो हिट है के नारे के साथ चांदमारी चौराहे से खुशहाल नगर तक दौड़ लगाई। इसमें कंचन पहले, सोनी दूसरे और आंचल तीसरे स्थान पर रही। 

सेवेन ए साइड हॉकी में आज खेलेंगी 20 टीमें
17वीं ओलंपियन विवेक सिंह प्राइजमनी हाॅकी शिवपुर मिनी स्टेडियम में खेली जाएगी। प्रतियोगिता के पहले दिन तीन मुकाबले होंगे। अखिल भारतीय सेवेन-ए साइड सांध्यकालीन हॉकी 2 से 7 जून तक खेली जाएगी। आयोजक ओलंपियन राहुल सिंह ने बताया कि इसमें 20 टीमें खेलेंगी। यह प्रतियोगिता नॉक आउट के आधार पर खेली जाएगी। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि एडीजी जोन पीयूष मोर्डिया करेंगे। पहले दिन तीन मुकाबले होंगे। 

Sport News Today Love for swimming made four records by playing in five events
शतरंज के विजेता खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

गोविंद और रुखसार ने जीती शतरंज ट्राॅफी
केराकतपुर के वीपीएस में द्वितीय वाराणसी कप ओपेन रैपिड शतरंज रविवार को संपन्न हुई। प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में गोविंद और महिला वर्ग में रुखसार बानो ओवरऑल विजेता बने।  जिला शतरंज संघ के सचिव विजय ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रखर त्रिपाठी और आयुषी जायसवाल ने दूसरा स्थान हासिल किया। 

अंडर-17 ओपेन वर्ग में वैभव मौर्य, बालिका वर्ग में ऐसानी पाठक, अंडर-13 ओपन वर्ग में श्रेयश मिश्र बालिका वर्ग में विधि एंजेलिना, अंडर-9 ओपन वर्ग में मनन पांडेय, बालिका वर्ग में परीक्षिता दुबे ने स्वर्ण पदक जीता। 50 वर्ष से ऊपर के वर्ग में विजय शर्मा विजेता बने। निर्णायक की भूमिका कविता पटेल, तुषार सारस्वत, सहाब अहमद ने निभाई। इस मौके पर प्रवीण सिंह, विजय कुमार, दिनेश दत्त पाठक चंचल गांगुली मौजूद रहे। 

साइकिल रैली में शामिल हुए 250 खिलाड़ी
भारतीय खेल प्राधिकरण के वाराणसी सेंटर और यूपी खेल विभाग की ओर से फिट इंडिया मिशन के तहत संडे ऑन साइकिल का आयोजन किया गया। इसमें साई एसटीसी और खेल विभाग के करीब 250 खिलाड़ी शामिल हुए। रैली का उद्घाटन यूपी सरकार में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के मंत्री गिरीश चंद यादव हरी झंडी दिखाकर किया। 

युवा खिलाड़ियों की साइकिल रैली सुबह 7 बजे डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम के गेट नंबर एक से शुरू होकर शहीद उद्यान पार्क होते हुए सिगरा पेट्रोल पंप से आईपी मॉल होते हुए फातमान रोड से यू टर्न लेकर वापस सिगरा पहुंचकर संपन्न हुई। स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विमला सिंह ने किया। इस मौके पर विधायक डॉ. अवधेश सिंह, एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, एमलसी हंसराज विश्वकर्मा, साई सेंटर प्रभारी जेएस द्विवेदी मौजूद रहे।

Sport News Today Love for swimming made four records by playing in five events
विजेता को सम्मानित करते अतिथि। - फोटो : अमर उजाला

बैडमिंटन में उर्वशी और प्रियंका ने जीते पदक
प्रादेशिक अंडर-13 सब जूनियर बैडमिंटन में वाराणसी की दो खिलाड़ियों ने पदक जीता है। वाराणसी उर्वशी सोनकर और प्रियंका ने रजत पदक जीता। जिला बैडमिंटन संघ के सचिव नागेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के फाइनल में वाराणसी उर्वशी और प्रियंका की जोड़ी ने नोएडा की वान्या और गर्विता की जोड़ी से खेले गए मुकाबले में 21-17, 21-12 से उपविजेता बनी। यह प्रतियोगिता गाजियाबाद में खेली गई। 

Sport News Today Love for swimming made four records by playing in five events
बीसीसीएल में अस्सी अवेंजर्स और भोजूबीर ब्लास्टर्स के खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

भोजूबीर ब्लास्टर्स ने अस्सी अवेंजर्स को 30 रनों से हराया
बनारस क्रिएटर्स क्रिकेट लीग के छठवें दिन खेले गए मुकाबले में भोजूबीर ब्लास्टर्स ने अस्सी अवेंजर्स को 30 रनों से हरा दिया। टॉस जीतकर भोजूवीर ब्लास्टर्स ने पहले बल्लेबाजी की। पहले ही ओवर में अस्सी अवेंजर्स के गेंदबाज विवेक ने भोजूवीर ब्लास्टर्स के विवेक, नीरज और आशीष के विकेट झटक लिए। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान शुभम और सुधीर ने पारी को संभाला। दोनों के बीच 55 रन की साझेदारी हुई। इसमें शुभम ने 19 और सुधीर ने 23 रन बनाए। इस तरह भोजूवीर ब्लास्टर्स ने निर्धारित 10 ओवरों में 80 रन बनाए। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अस्सी अवेंजर्स की शुरुआत धीमी रही। पहले ही ओवर की तीसरी गेंद पर शुभम कपसेठी ने विकेट हासिल किया। इसके बाद लगातार विकेट गिरते रहे। सबसे अधिक 11 रन सुंदरम ने बनाए। अन्य खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके। अस्सी अवेंजर्स की पूरी टीम 10 ओवर में 50 रन पर सिमट गई। यह मुकाबला भोजूबीर ब्लास्टर्स ने 30 रनों से जीत लिया। अंपायरिंग सौरभ यादव ने की। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए शुभम कपसेठी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

राष्ट्रीय विद्यालयीय खेल के 53 पदक विजेता होंगे सम्मानित
राष्ट्रीय विद्यालयीय खेलों में काशी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 53 पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। इनमें 13 स्वर्ण, 8 रजत और 32 कांस्य पदक शामिल हैं। इस उपलब्धि के लिए सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को जल्द ही प्रदेश सरकार की ओर से लखनऊ में सम्मानित किया जाएगा। 

विद्यालयीय खेल सचिव विनोद कुमार ने बताया कि सभी विजेता खिलाड़ियों के नाम की सूची निदेशालय भेज दी गई है। पुरस्कार वितरण की तिथि की घोषणा जल्द ही की जाएगी। एथलेटिक्स में विकास यादव ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता, जबकि जमील अली और शेख जीशान ने कांस्य पदक हासिल किया। जूडो में शनि यादव ने कांस्य पदक जीतने में सफलता प्राप्त की। 

कराटे में जिले के जो रत्नम मौर्य, रिशु यादव, आंचल पाल और आफियान खान ने कांस्य पदक जीते हैं। कुराश में किसन, गौतम, शिवकुमार और प्रीति पटेल ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं प्राची पटेल और संजना ने रजत पदक, जबकि अजीत ने कांस्य पदक जीता। कुश्ती में पायल यादव ने स्वर्ण, अशोक कुमार ने रजत और माला, सौरभ और सुंदर ने कांस्य पदक हासिल किया। 

टीम इवेंट्स में भी शानदार प्रदर्शन
हॉकी अंडर-19 पुरुष वर्ग में कांस्य पदक जीतने वाली टीम में मोहम्मद आतीफ, आदर्श कुमार, मोहित यादव और आकाश ने अहम भूमिका निभाई। अंडर-17 वर्ग में सुजीत कुमार, यशरब अमीन, अंकित यादव, नवीन कुमार और रोहित पटेल ने कांस्य हासिल किया। अंडर-14 महिला टीम में एकमात्र खिलाड़ी मोहम्मद समी ने रजत पदक जीता। कांस्य पदक जीतने वाली पुरुष हैंडबॉल टीम में धर्मेंद्र सिंह, कृष्णा और नागेश्वर ने शानदार प्रदर्शन किया। 

अंडर-17 महिला कबड्डी टीम ने कांस्य पदक जीता, जिसमें मीनू पाल, मौसम और अमृता यादव का प्रदर्शन सराहनीय रहा। अंडर-17 महिला क्रिकेट टीम ने रजत पदक जीता, जिसमें अत्या काजल और मुस्कान प्रमुख खिलाड़ी रहीं। अंडर-17 पुरुष खो-खो टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया। इस टीम में विशाल कुमार, अनुराग, रोहित राय और अरुण कुमार शामिल रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed