सचिन के साथ डिनर करना चाहते हैं? तो हो जाइए तैयार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपने भी कभी महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के साथ डिनर करने का सपना देखा है तो तैयार हो जाइए अपना सपना पूरा करने के लिए। आपका स्वप्न पूरा हो सकता है।
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के मुरीद सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में चाहने वाले है। सविन सिर्फ बल्ले से चौके और छक्के मारने में ही नहीं अपने सरल स्वभाव के लिए भी जाने जाते है।
सचिन के साथ डिनर का सपना देखने वाले प्रशंसक के लिए खास बात यह है कि उसे यह मौका वर्ल्ड कप के दौरान ही मिलेगा। मगर सचिन के साथ डिनर करने में आपकी जेब को नुकसान झेलना पड़ सकता है।
इस दौरान उपस्थित लोग सचिन से सवाल भी पूछ सकेंगे। सचिन हाल ही में रिलीज हुई अपनी आत्मकथा 'प्लेइंग इट माई वे' की कॉपी भी उपस्थित लोगों को देंगे।
भारत और द. अफ्रीका के बीच मैच में मिलेगा डिनर का मौका
सिडनी के एक प्रसिद्ध रेस्तरां ने सचिन तेंदुलकर के साथ डिनर करने का प्रस्ताव दिया है। इसके तहत कोई भी 60 लोग सचिन के साथ डिनर का मजा ले सकते हैं।
लेकिन इसके लिए आपको 1500 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर( लगभग73 हजार रुपए) से 3000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (1,46,056 रुपए) तक चुकाना पड़ेगा। इतनी राशि आपके जेब में होने के बाद ही सचिन के साथ डिनर कर पाएंगे।
यह डिनर रविवार को होने वाले भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच के बाद 26 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। इसके लिए अब कुछ ही सीटें बाकी रही गई हैं।
आयोजनकर्ताओं में से एक ने बताया है कि हमें सचिन के साथ डिनर करने के लिए लोगों का बेहतरीन रिस्पांस मिल रहा है। करीब 12 लोग सचिन के साथ एक ही टेबल पर बैठ सकेंगे। यह डिनर करीब आधे घंटे का होगा।
आयोजनकार्ताओं के अनुसार डिनर से एकत्रित होने वाली राशि सचिन के फाउंडेशन में जाएगी। इस बात की भी संभावना है कि ऐसा ही एक डिनर वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान मार्च में मेलबर्न में आयोजित किया जा सकता है।