{"_id":"63553c97564e2851751dc623","slug":"sourav-gangulys-brother-snehashish-became-president-of-cricket-association-of-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"CAB: बंगाल क्रिकेट संघ के चुनाव से हटे सौरव गांगुली, बड़े भाई स्नेहाशीष का अगला अध्यक्ष बनना तय","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
CAB: बंगाल क्रिकेट संघ के चुनाव से हटे सौरव गांगुली, बड़े भाई स्नेहाशीष का अगला अध्यक्ष बनना तय
Sun, 23 Oct 2022 07:42 PM IST
निर्मल कांत
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 23 Oct 2022 07:42 PM IST
सार
22 अक्टूबर को नामांकन का अंतिम दिन था। शाम को छह बजे सौरव गांगुली ईडन गार्डन पहुंचे थे। जानकारी के मुताबिक उन्होंने कल नामांकन दाखिल ही नहीं किया था।
विज्ञापन
स्नेहाशीष गांगुली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वी भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और पूर्व बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने का एलान किया था, लेकिन आखिरी वक्त में वे पीछे हट गए। चुनाव लड़ने के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख रविवार की थी, लेकिन सौरव ने नामांकन नहीं भरा। चूंकि विरोधी खेमे से भी किसी ने नामांकन नहीं भरा, इसलिए 31 अक्टूबर को होने वाले कैब की वार्षिक आम बैठक में अब चुनाव के बदले चयन के जरिए नई कमेटी का गठन होगा।
विज्ञापन
खबरों के मुताबिक, सौरव के बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली को कैब का अगला अध्यक्ष चुना जाना लगभग तय है, जो इससे पहले कैब के सचिव के पद पर थे। इसी तरह अमलेंदु बिश्वास का उपाध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। देवब्रत दास संयुक्त सचिव, नरेश ओझा सचिव व प्रबीर चटर्जी कोषाध्यक्ष का पदभार संभालेंगे। अभी तक सौरव के हटने की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। गौरतलब है कि बीसीसीआई अध्यक्ष बनने से पहले सौरव कैब के अध्यक्ष ही थे। उन्होंने तीन साल तक यह पदभार संभाला था।
विज्ञापन