{"_id":"62e605ef2ee2e86d250ca00a","slug":"social-media-reaction-after-mirabai-chanu-and-bindyarani-devi-wins-medals-for-india-pm-modi-congratulates","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में दूसरे दिन बेटियों दिलाए दो पदक, खुशी से झूम उठा देश, पीएम मोदी ने भी दी बधाई","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में दूसरे दिन बेटियों दिलाए दो पदक, खुशी से झूम उठा देश, पीएम मोदी ने भी दी बधाई
Sun, 31 Jul 2022 10:02 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 31 Jul 2022 10:02 AM IST
सार
मीरीबाई चानू ने स्वर्ण पदक हासिल किया और देर रात बिंदियारानी ने रजत पदक अपने नाम किया। मीराबाई चानू और बिंदियारानी के पदक जीतने के बाद देश में खुशी की लहर है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी दोनों बेटियों को जीत की बधाई दी है।
विज्ञापन
मीराबाई चानू और बिंदिया रानी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन भारत ने चार पदक जीते। इनमें से दो पदक बेटियों ने दिलाए। दिन में संकेत ने रजत पदक जीतकर देश को पहला पदक दिलाया फिर गुरुराजा ने कांस्य पदक जीता। इसके बाद रात में मीरीबाई चानू ने स्वर्ण पदक हासिल किया और देर रात बिंदियारानी ने रजत पदक अपने नाम किया। देश की बेटियों ने दो पदक जीते और भारत अब तक कुल चार पदक जीत चुका है, जिसमें एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक शामिल है। मीराबाई चानू और बिंदियारानी के पदक जीतने के बाद देश में खुशी की लहर है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी दोनों बेटियों को जीत की बधाई दी है।
महिलाओं के 49 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाली मीराबाई चानू के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा "असाधारण मीराबाई चानू ने भारत को एक बार फिर गौरवान्वित किया! हर भारतीय इस बात से खुश है कि उन्होंने बर्मिंघम खेलों में एक स्वर्ण पदक जीता और एक नया राष्ट्रमंडल रिकॉर्ड बनाया। उनकी सफलता कई भारतीयों को प्रेरित करती है, विशेषकर युवा एथलीटों को।"
विज्ञापन
वहीं, महिलाओं के 55 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक जीतने वाली बिंदिया रानी के लिए प्रधानमंत्री ने लिखा "कॉमनवेल्थ गेम्स, बर्मिंघम में रजत पदक जीतने पर बिंदियारानी देवी को बधाई। यह उपलब्धि उनकी मेहनत का नतीजा है और इसने हर भारतीय को बहुत प्रसन्न किया है। मैं उनके भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।"
देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लिखा "मीराबाई चानू ने कॉमनवेल्थ गेम्स में वेटलिफ्टिंग में गोल्ड मेडल जीतकर नया रिकॉर्ड बनाया है। भारत के लिए उनके पहले स्वर्ण पदक ने पूरे देश में खुशी और उत्सव की लहर पैदा कर दी है। शानदार, मीराबाई! भारत को आप पर और आपके पदकों पर गर्व है।"
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बिंदियारानी के लिए लिखा "कॉमनवेल्थ गेम्स में भारोत्तोलन में रजत जीतने के लिए बिंदियारानी देवी को बधाई। आपने खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। आपकी सफलता पर हर भारतीय खुश है!"
इसके अलावा भी कई बड़ी हस्तियों ने दोनों महिला एथलीट को शुभकामनाएं दी हैं।
खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने लिखा "मीराबाई चानू के इस स्वर्ण पदक का बहुत इंतजार था। महिलाओं के 49 किग्रा स्नैच, क्लीन एंड जर्क और टोटल लिफ्ट में एक नया गेम रिकॉर्ड बनाया। आपने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 अद्भुत प्रदर्शन के साथ भारत को एक बार फिर शीर्ष पर रखा है।"