{"_id":"691caa4968f79b8c7e0b80c7","slug":"snooker-world-cup-pakistans-asjad-iqbal-caused-a-major-upset-defeating-pankaj-advani-4-0-2025-11-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्नूकर विश्व कप: पाकिस्तान के असजद इकबाल ने किया बड़ा उलटफेर, भारत के पंकज आडवाणी को 4-0 से हराया","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
स्नूकर विश्व कप: पाकिस्तान के असजद इकबाल ने किया बड़ा उलटफेर, भारत के पंकज आडवाणी को 4-0 से हराया
Tue, 18 Nov 2025 10:48 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Tue, 18 Nov 2025 10:48 PM IST
सार
स्नूकर विश्व कप के क्वार्टरफाइनल में पाकिस्तान के असजद इकबाल ने भारत के तीन बार के आईबीएसएफ विश्व चैंपियन पंकज आडवाणी को 4-0 से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया।
विज्ञापन
पंकज आडवाणी
- फोटो : pankaj advani-instagram
विस्तार
स्नूकर विश्व कप के क्वार्टरफाइनल में पाकिस्तान के असजद इकबाल ने भारत के तीन बार के आईबीएसएफ विश्व चैंपियन पंकज आडवाणी को 4-0 से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया। शुरू से ही बेहतरीन फॉर्म में दिखे इकबाल ने मैच के दौरान लगातार शानदार ब्रेक लगाए और आडवाणी को वापसी का कोई मौका नहीं दिया।
इकबाल ने पहले फ्रेम में 81 का शानदार ब्रेक लगाकर बढ़त बनाई और दूसरे फ्रेम में 45 का ब्रेक जोड़कर स्कोर 2-0 कर दिया। आडवाणी, जिन्होंने प्री-क्वार्टरफाइनल में ब्रिजेश दामानी को मात दी थी, इस मुकाबले में अपने खेल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सके। तीसरे फ्रेम में इकबाल ने 68 और 49 के ब्रेक के साथ बढ़त को और मजबूत किया और चौथे फ्रेम में भी बढ़त बनाए रखते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली।