फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Sneha won the title of the fourth stage of Womens Pro Golf Tour poor start for Subhankar and Omprakash in Doha

Golf: स्नेहा ने महिला प्रो गोल्फ टूर के चौथे चरण का खिताब जीता, दोहा में शुभंकर और ओमप्रकाश की खराब शुरुआत

Sat, 10 Feb 2024 09:12 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 10 Feb 2024 09:12 AM IST
सार

दोहा में भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा ने कमर्शियल बैंक कतर मास्टर्स के पहले दौर में दो ओवर 74 का कार्ड खेलकर निराशाजनक शुरुआत की जिससे वह संयुक्त रूप से 90वें स्थान पर बने हुए हैं। शुभंकर ने 10वें होल में बर्डी से शुरूआत की लेकिन फिर लगातार तीन बोगी और एक डबल बोगी कर बैठे।

विज्ञापन
Sneha won the title of the fourth stage of Womens Pro Golf Tour poor start for Subhankar and Omprakash in Doha
स्नेहा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विशाखापत्तनम में स्नेहा सिंह ने आखिरी तीन होल में दो बोगी करने के बाद बावजूद हीरो महिला प्रो गोल्फ टूर (डब्ल्यूपीजीटी) के चौथे चरण को जीतने में सफल रही। मौजूदा सत्र में तीन चरण में भाग लेने वाली स्नेहा की यह दूसरी जीत है। उन्होंने इस चरण के चौथे दौर में ईवन पार 72 का कार्ड खेला जिससे उनका कुल स्कोर पांच अंडर 211 होगा।
विज्ञापन


हिताशी ने चौथे दौर में बोगी रहित 69 का कार्ड खेला लेकिन यह स्नेहा के पांच शॉट की बढ़त को पाटने के लिए काफी नहीं था। मौजूदा सत्र में तीसरे चरण की विजेता हिताशी पहले, दूसरे और इस चरण में उपविजेता रही है। राष्ट्रीय खेलों की रजत पदक विजेता जारा (74-72-69) तीसरे जबकि रिद्धिमा दिलावरी चौथे स्थान पर रही।
विज्ञापन


दूसरी ओर, दोहा में भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा ने कमर्शियल बैंक कतर मास्टर्स के पहले दौर में दो ओवर 74 का कार्ड खेलकर निराशाजनक शुरुआत की जिससे वह संयुक्त रूप से 90वें स्थान पर बने हुए हैं। शुभंकर ने 10वें होल में बर्डी से शुरूआत की लेकिन फिर लगातार तीन बोगी और एक डबल बोगी कर बैठे। फिर वह दो बर्डी के बावजूद इससे नहीं उबर सके। अन्य भारतीयों में ओम प्रकाश चौहान का डीपी वर्ल्ड टूर के पहले सत्र में जूझना जारी रहा और उन्होंने पहले दौर में तीन बोगी, एक डबल बोगी और एक ट्रिपल बोगी से आठ ओवर 80 का कार्ड बनाया। वह एक भी बर्डी नहीं लगा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed