फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Silence in Brazil after great football player Pele death Only his family will be present at the funeral

Pele death: जिस स्टेडियम में खेले थे महान फुटबॉल पेले, वहीं से होगी विदाई, ब्राजील में पसरा सन्नाटा

Fri, 30 Dec 2022 11:18 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साओ पाउलो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साओ पाउलो Published by: रोहित राज Updated Fri, 30 Dec 2022 11:18 PM IST
सार

पेले के लिए श्रद्धांजलि सभा सोमवार सुबह 10 बजे शुरू होगी और अगले दिन उसी समय समाप्त होगी। पेले के पार्थिव शरीर को सांतोस की सड़कों से ले जाया जाएगा और उनकी 100 वर्षीय मां सेलेस्टे के घर के सामने से गुजरेगा।

विज्ञापन
Silence in Brazil after great football player Pele death Only his family will be present at the funeral
पेले - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जिस स्टेडियम में ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले ने अपने करियर के कुछ सर्वश्रेष्ठ मैच खेले थे, सोमवार और मंगलवार को वहीं से उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी। पेले विला बेलेमिरो स्टेडियम में सांतोस क्लब के लिए खेलते थे। सांतोस के कब्रिस्तान मेमोरियल नेक्रोपोले एक्यूमेंनिका में उनका अंतिम संस्कार होगा। अंतिम संस्कार के समय केवल उनका परिवार ही मौजूद रहेगा।
विज्ञापन


क्लब ने एक बयान में कहा, ब्राजील की जनता साओ पाउलो में महान फुटबॉलर की अंतिम यात्रा में शामिल होगी और श्रद्धांजलि देगी। एडसन अरांतेस डू नेसिमेंटो यानी पेले का गुरुवार को कैंसर की बीमारी से निधन हो गया था। वह 82 वर्ष के थे। सांतोस ने कहा कि तीन बार के विश्वकप चैंपियन का पार्थिव शरीर सोमवार सुबह साओ पाउलो में अल्बर्ट आइंस्टीन अस्पताल से निकलेगा और विला बेलेमिरो स्टेडियम के बीच में रखा जाएगा।
विज्ञापन


पेले के लिए श्रद्धांजलि सभा सोमवार सुबह 10 बजे शुरू होगी और अगले दिन उसी समय समाप्त होगी। पेले के पार्थिव शरीर को सांतोस की सड़कों से ले जाया जाएगा और उनकी 100 वर्षीय मां सेलेस्टे के घर के सामने से गुजरेगा। ब्राजीलियाई मीडिया में हाल की रिपोर्टों में कहा गया है कि पेले की मां भी बीमार हैं और अचेतना की स्थिति में हैं। पेले का सांतोस में एक घर है, जहां उन्होंने अपना अधिकांश जीवन व्यतीत किया था। उन्होंने अपने आखिरी साल गुआरुजा शहर में बिताए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्राजील में पसरा सन्नाटा
  • पेले के निधन के बाद ब्राजील में सन्नाटा पसरा हुआ है।
  • क्राइस्ट द रिडीमर और माराकाना स्टेडियम देश के झंडे के रंग में रंगे हैं और सांटोस क्लब के बाहर प्रशंसक रो रहे थे।
  • उरबानो कालदेइरा स्टेडियम की दीवारों पर पेले की तस्वीरें लगाई गई हैं। इन तस्वीरों पर कई प्रशंसकों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
  • अन्य लोग पेले को श्रद्धांजलि देने के लिए बड़े पैमाने पर सफेद झंडे लेकर आए, जिसमें उनके चेहरे की तस्वीरें या उनकी प्रसिद्ध नंबर 10 जर्सी में लिखा था, 'पेले फॉरएवर यू आर द किंग', लिखा था।
  • कुछ लोग फूलों के गुलदस्ते लाए थे, जबकि अन्य ने सम्मान देने के लिए फर्श पर 'किंग पेले, आइडल' स्प्रे-पेंट किया था।

भारतीय फुटबाल संघ ने सात दिवसीय शोक की घोषणा की
अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) ने पेले के निधन पर उनके जीवन और उपलब्धियों को याद करने के लिए शुक्रवार को सात दिवसीय शोक की घोषणा की। एआईएफएफ के महासचिव डॉ शाजी प्रभाकरन ने कहा, हम फुटबाल के महान खिलाड़ी पेले के निधन से बेहद दुखी हैं। हम उनकी उपलब्धियों को याद करने के लिए सात दिन का शोक मनाएंगे। इस दौरान एआईएफएफ का ध्वज आधा झुका रहेगा। हर मैच से पहले एक मिनट का मौन रहेगा। हम कोई जश्न नहीं मनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed