शुभम बना इंडियन 'टाइगर वुड्स', दो बार जीता वर्ल्ड गोल्फ खिताब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ने के खेतों में गोल्फ की प्रैक्टिस करने वाला 10 साल का शुभम आज इंटरनेशनल स्टार बन चुका है। दो हप्ते के अंदर इस होनहार बालक ने दो वर्ल्ड जूनियन गोल्फ चैंपियनशिप अपने नाम कर दी।
शुभम ने पहले सिर्फ 5 लाजवाब शॉट लगाकर इंटरनेशनल जूनियर गोल्फ एकेडमी वर्ल्ड स्टार चैंपियनशिप जीती। फिर बीते शुक्रवार को आईएमजी जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतकर लोगों को अपना दीवाना बना दिया।
एनडीवी से बातचीत में शुभम ने कहा कि तीन साल पहले उसने पहली बार गांव से बाहर कदम रखा था और आज पूरी दुनिया उसे जानती और मानती है। इससे बढकर और कोई खुशी नहीं। (सभी फोटो फेसबुक पेज से)
पढे, शुभम का गांव से गोल्फ चैंपियन तक का सफर
चैनल को दिए इंटरव्यू में शुभम जगलान ने कहा कि तीन साल पहले गांव से बाहर निकलकर उसने दिल्ली में गोल्फ फाउंडेशन ज्वाइन की। फाउंडेशन में ही उसकी ट्रेनिंग हुई। दिल्ली आकर पहली बार शुभम ने गोल्फ उपकरण से पहली बार प्रैक्टिस की।
शुभम ने बताया कि अपने कोच नोनिता लाल कुरैशी की मदद से उसने 100 जूनियर प्रतियोगिताएं जीती। इस तरह धीरे-धीरे अपना खेल सुधारा। इन्ही प्रतियोगिताओं की मदद से शुभम का लक्ष्मण पब्लिक स्कूल में एडमिशन हुआ।
शुभम के अनुसार, स्कूल में उसकी अंग्रेजी और खेल दोनों में सुधार आया। शुभम ने आगे कहा, "शुरूआत में झिझक के बाद मेरे अंदर कांफिडेंट आया और फिर मैंने सिर्फ जीत के बारे में सोचा।"
शुभम यू-ट्यूब पर देखने के बाद करता था गोल्फ की प्रैक्टिस
हरियाणा में दूध बेचने वाले जगपाल के बेटे शुभम जगलान ने बताया कि सात साल की उम्र में दोस्तों के या अपने घरवालों के मोबाइल पर यू-ट्यूब पर वह गोल्फ के वीडियो देखा करता था। उन्हें देखने के बाद शाम को गन्ने के खेतों में प्रैक्टिस।
7 साल की उम्र में ही शुभम ने गोल्फ की प्रैक्टिस शुरू कर दी थी। शुभम अमेरिका में फाइनल प्रतियोगिता अगले हप्ते खेलेगा। शुभम ने गोल्फ दुनिया के बादशाह टाइगर वुड्स के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। वुड्स ने 80 के दशक में इसी कम उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी।