फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Shashi Tharoor said- India should start issuing stapled visas to anyone applying for one from Tibet

Stapled Visa: अरुणाचल के खिलाड़ियों को मिला नत्थी वीजा तो भड़के शशि थरूर, कहा- तिब्बत के लोगों को भी...

Fri, 28 Jul 2023 10:06 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 28 Jul 2023 10:06 PM IST
सार

भारत ने गुरुवार को चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश के कुछ खिलाड़ियों को नत्थी वीजा जारी करने को अस्वीकार्य बताया था और कहा था कि वह इस तरह के कदमों पर "उचित प्रतिक्रिया" देने का अधिकार रखता है।

विज्ञापन
Shashi Tharoor said- India should start issuing stapled visas to anyone applying for one from Tibet
शशि थरूर ने करारा जवाब दिया है - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश के कुछ खिलाड़ियों को नत्थी वीजा जारी किए जाने की निंदा की है। उन्होंने इस मामले पर चीन को जवाब देते हुए शुक्रवार को कहा कि भारत सरकार को भी यहां आने वाले तिब्बत के हर व्यक्ति के लिए नत्थी वीजा जारी करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत को यह भी स्पष्ट कर देना चाहिए कि जब तक तिब्बत और भारत के बीच विवादित सीमा का समाधान नहीं हो जाता, तब तक तिब्बतवासियों को नत्थी वीजा ही जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

भारत दर्ज करा चुका कड़ा विरोध

भारत ने गुरुवार को चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश के कुछ खिलाड़ियों को नत्थी वीजा जारी करने को अस्वीकार्य बताया था और कहा था कि वह इस तरह के कदमों पर "उचित प्रतिक्रिया" देने का अधिकार रखता है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा था कि भारत पहले ही इस मामले पर चीनी पक्ष के समक्ष अपना कड़ा विरोध दर्ज करा चुका है और भारतीय नागरिकों के लिए वीजा व्यवस्था में अधिवास या जातीयता के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

थरूर ने किया ट्वीट

थरूर ने ट्वीट कर लिखा- अब बहुत हो गया। अपने खिलाड़ियों और चीनी वीजा चाहने वाले हर दूसरे अरुणाचलवासी को निराश करने की बजाय, हमें तिब्बत से भारतीय वीजा के लिए आवेदन करने वाले किसी भी व्यक्ति को खुद से नत्थी वीजा जारी करना शुरू कर देना चाहिए। हमें यह भी कहना चाहिए कि जब तक तिब्बत और भारत के बीच विवादित सीमा का समाधान नहीं हो जाता, हम ऐसा करना जारी रखेंगे।

विज्ञापन

भारतीय वुशू टीम के साथ नत्थी वीजा का क्या है मामला?
चीन के चेंगजू शहर में वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स की वुशू  टूर्नामेंट में शिरकत करने के लिए 12 लोगों की टीम को जाना था। इसमें आठ खिलाड़ी के अलावा एक कोच और तीन स्टाफ शामिल थे। इस टीम में अरुणाचल प्रदेश के तीन खिलाड़ी नैयमन वांग्सू, ओनिलू तेगा और मेपुंग लामगू शामिल थे। सभी खिलाड़ियों के वीजा के लिए 16 जुलाई को आवेदन दिया गया था।

बाकी खिलाड़ियों के लिए चीन ने समय से वीजा जारी कर दिया, लेकिन अरुणाचल के तीनों खिलाड़ियों के दस्तावेज चीनी दूतावास ने स्वीकार नहीं किए। तीनों खिलाड़ियों को मंगलवार को दोबारा दस्तावेज दाखिल करने के लिए कहा गया।

इसके बाद दिल्ली स्थित चीनी दूतावास ने उनके पासपोर्ट बुधवार को नत्थी वीजा के साथ वापस कर दिए। केंद्र सरकार तक पूरा मुद्दा पहुंचने के बाद पूरी 12 लोगों की वुशू टीम को रोक लिया गया। उन्हें रात ढाई बजे दिल्ली एयरपोर्ट से वापस लौटा दिया गया। हालांकि, बाकी खेलों के भारतीय खिलाड़ी चीन के लिए रवाना हो चुके हैं। 

Asian Games: Good day in office for Indian wushu team | Asian Games 2018  News - Times of India

क्या है नत्थी वीजा?
चीन की ओर से कई तरह के वीज के साथ-साथ नत्थी वीजा भी जारी किया जाता है। इस प्रकार के वीजा में इमिग्रेशन ऑफिसर आपके पासपोर्ट पर स्टाम्प नहीं लगाता, बल्कि अलग से एक कागज या पर्ची को आपके पासपोर्ट के साथ स्टेपल यानी नत्थी कर देता है। स्टाम्प आमतौर पर यह बताता है कि आप उनके देश किस उद्देश्य से जा रहे हैं। नत्थी वीजा में एक कागज अलग से पासपोर्ट के साथ नत्थी या यूं कहें लगा दिया जाता है। इस कागज पर आपके द्वारा उस देश की यात्रा करने का उद्देश्य लिखा होता है। इमिग्रेशन ऑफिसर उस कागज पर स्टाम्प लगाते हैं। इसे ही नत्थी वीजा कहते हैं।

चीन की कूटनीति

PM Modi's website blocked. Speeches removed. Why Xi Jinping personally  feels threatened by PM Modi

चीन भारत के दो राज्यों अरुणाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के लोगों को नत्थी वीजा जारी करता है। हालांकि, चीन यही नीति भारत के अन्य राज्यों के लिए लागू नहीं करता। चीन की यह मानसिकता है कि वह अरुणाचल प्रदेश को तिब्बत का हिस्सा मानता है और तिब्बत पर चीन का अधिकार है। ऐसे में चीन भारत के अरुणाचल प्रदेश को अपने देश का हिस्सा मानता है। चीन उन इलाकों को भारत का हिस्सा नहीं मानता है, जिनके लिए वह स्टेपल वीजा जारी कर रहा है। अरुणाचल प्रदेश के अलावा इसमें जम्मू-कश्मीर का भी नाम है। भारत इसको लेकर कई बार आपत्ति जता चुका है, लेकिन चीन ने अपनी कूटनीति नहीं बदली। वह भारत के साथ अपने विवाद को कायम रखना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed