फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   seven weight lifters caught in dope

डोप में फंसे 7 वेटलिफ्टर

Wed, 02 Jan 2013 10:21 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 02 Jan 2013 10:21 PM IST
विज्ञापन
seven weight lifters caught in dope

नाडा की सख्ती के बावजूद सरकारी संस्थानों में डोपिंग का साया खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। ऑल इंडिया पुलिस खेलों में तीन और ऑल इंडिया इंटर रेलवे वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में दो वेटलिफ्टर डोप में फंसे हैं। सिर्फ यही नहीं दिल्ली स्टेट वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में दो लिफ्टर पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं, नंदिनीनगर में नेशनल रेसलिंग में एक और पहलवान डोप पॉजिटिव पाया गया है।

विज्ञापन


नाडा की ओर से रेलवे, पुलिस और सर्विसेज जैसे संस्थानों को डोपिंग पर लगाम कसने के लिए बीते वर्ष अल्टीमेटम दिए जाने के बावजूद पुलिस और रेलवे के खिलाड़ी डोप में पॉजिटिव पाए गए हैं। बीते साल भी ऑल इंडिया पुलिस और इंटर रेलवे खेलों में बड़ी संख्या में खिलाड़ी डोप में फंसे थे। इस बार फिर यह सिलसिला शुरू हो गया है।
विज्ञापन


दिल्ली में पांच से सात दिसंबर को हुई इंटर रेलवे वेटलिफ्टिंग में तमिलनाडु के दो वेटलिफ्टर जी. सुमन और जी. वीरमानी एनाबॉलिक स्टेरायड मेथेंडिनॉन के सेवन के आरोपी पाए गए हैं। इसी तरह दिल्ली में 16 से 20 नवंबर को हुए ऑल इंडिया पुलिस खेलों में पीएपी जालंधर के नवनीत सिंह, अमनदीप कौर और सीआरपीएफ के दिनेश सिंह डोप में फंसे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाले नवनीत के सैंपल में टेस्टोस्टोरान का स्तर काफी अधिक पाया गया। अमनदीप के सैंपल में डाईयूरेटिक्स की मात्रा पाई गई है। जबकि दिनेश के सैंपल में स्टीमुलेंट मेफेंटरमाइन मिला है। 21 और 22 नवंबर को हुई दिल्ली स्टेट वेटलिफ्टिंग में रवि कुमार व संदीप कुमार पकड़े गए हैं। दोनों के सैंपलों में स्टीमुलेंट एमएचए और मेफेंटरमाइन पाया गया है।


वहीं नेशनल रेसलिंग में 60 किलो वर्ग में पांचवें स्थान पर रहने वाले अनिल कुमार डोप में फंसे हैं। इसके साथ ही इस चैंपियनशिप में डोप में फंसने वाले पहलवानों की संख्या छह हो गई है। इन सभी को नाडा ने बी सैंपल टेस्ट कराने को कहा है। सभी पर प्राविजनल प्रतिबंध लगा दिया गया है। इन्हें अब अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए नाडा के हियरिंग पैनल के  समक्ष पेश होना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed