{"_id":"660e5810d0df7dc6f10f01da","slug":"saudi-pro-league-2024-ronaldo-takes-second-hat-trick-in-span-of-72-hours-al-nasser-win-over-abha-by-8-0-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saudi Pro League 2024: रोनाल्डो ने 72 घंटे में ली दूसरी हैट्रिक, अल नासेर ने अभा पर 8-0 से दर्ज की जीत","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Saudi Pro League 2024: रोनाल्डो ने 72 घंटे में ली दूसरी हैट्रिक, अल नासेर ने अभा पर 8-0 से दर्ज की जीत
Thu, 04 Apr 2024 01:05 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Thu, 04 Apr 2024 01:05 PM IST
सार
शनिवार को उन्होंने अल ताई पर 5-1 से मिली जीत में भी हैट्रिक लगाई थी। लीग के इस सत्र में उनके कुल 29 गोल हो गए हैं। वह लीग में इस वक्त शीर्ष गोल स्कोरर हैं। उनसे पीछे लीग में शीर्ष पर चल रहे अल हिलाल के अलेक्जेंडर मित्रोविच हैं। उन्होंने 22 गोल किए हैं, लेकिन चोट के कारण वह पूरे सत्र से बाहर हो चुके हैं।
विज्ञापन
क्रिस्टियानो रोनाल्डो
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुर्तगाली स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 72 घंटे के अंतराल में दूसरी हैट्रिक लगाकर अपने क्लब अल नासेर को सऊदी प्रो लीग में अभा पर 8-0 से बड़ी जीत दिलाई। पांच बार के बैलन डि ओर विजेता रोनाल्डो ने मुकाबले में तीन गोल किए और दो गोल करने में सहायता की। रोनाल्डो ने तीनों गोल पहले हाफ में दागे। नौ बार की सऊदी अरब चैंपियन अल नासेर के लिए इस सत्र में रोनाल्डो की यह तीसरी हैट्रिक है।
29 गोल कर सऊदी लीग में शीर्ष गोल स्कोरर हैं रोनाल्डो
शनिवार को उन्होंने अल ताई पर 5-1 से मिली जीत में भी हैट्रिक लगाई थी। लीग के इस सत्र में उनके कुल 29 गोल हो गए हैं। वह लीग में इस वक्त शीर्ष गोल स्कोरर हैं। उनसे पीछे लीग में शीर्ष पर चल रहे अल हिलाल के अलेक्जेंडर मित्रोविच हैं। उन्होंने 22 गोल किए हैं, लेकिन चोट के कारण वह पूरे सत्र से बाहर हो चुके हैं।
क्रिस्टियानो ने माने के गोल में की मदद
अल नासेर अभी भी दूसरे स्थान पर है और अल हिलाल से 12 अंक पीछे है, जबकि आठ मैच लीग में अभी खेले जाने बाकी हैं। रोनाल्डो के पहले दो गोल फ्री किक पर आए। 11वें मिनट में उन्होंने जमीनी शॉट लगाकर गोल भेदा। 10 मिनट बाद उन्होंने खिलाड़ियों की दीवार के ऊपर से बाएं छोर से किक लगाकर गोल किया। उन्होंने फिर सादियो माने के गोल में मदद की। पहला हाफ खत्म होने से तीन मिनट पहले रोनाल्डो ने अपनी हैट्रिक पूरी की। हालांकि मध्यांतर के बाद वह मैदान पर नहीं उतरे।
विज्ञापन
दूसरे हाफ में हुए तीन गोल
अलसुलाहिम ने पहले हाफ से एक मिनट पहले गोलकर अल नासेर की बढ़त 5-0 की। सुलेमान ने यह गोल भी रोनाल्डो के पास पर किया। रोनाल्डो के मैदान पर नहीं होने के बावजूद नासेर ने दूसरे हाफ में भी गोल किए। अब्दुलरहमान गरीब ने छठा गोल किया, जबकि स्थानापन्न अब्दुलअजीज अल अलाइवा ने बाकी दो गोल किए।