{"_id":"66858da4df448a4627062505","slug":"satwik-chirag-ready-for-strong-performance-in-paris-olympics-work-continues-on-service-variation-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Paris Olympics: ओलंपिक में दमदार प्रदर्शन के लिए सात्विक-चिराग तैयार, सर्विस वैरिएशन की चुनौती पर काम जारी","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Paris Olympics: ओलंपिक में दमदार प्रदर्शन के लिए सात्विक-चिराग तैयार, सर्विस वैरिएशन की चुनौती पर काम जारी
Wed, 03 Jul 2024 11:13 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 03 Jul 2024 11:13 PM IST
सार
दुनिया की मौजूदा तीसरे नंबर की जोड़ी पिछले ओलंपिक में अपने ग्रुप के तीन में से दो मैच जीतने के बावजूद क्वार्टरफाइनल में पहुंचने से चूक गई थी।
विज्ञापन
सात्विक साईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार भारतीय पुरुष युगल जोड़ी ‘सर्विस वैरिएशन’ चुनौती से पार पाने के बाद आगामी पेरिस ओलंपिक में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। दोनों को अपने प्रतिद्वंद्वी की सर्विस में बहुत सारी विविधता जैसे ‘टंबल’, ‘स्पिन’ और ‘वाइड’ से परेशानी होती रही है जिसमें विशेष रूप से कोरियाई और इंडोनेशियाई जोड़ियां शामिल हैं जिन्होंने हाल के टूर्नामेंट में इनका इस्तेमाल किया।
चिराग ने कहा कि उन्होंने इस नयी चुनौती से पार पा लिया है और पेरिस ओलंपिक के दौरान इससे निपटने के लिए आत्मविश्वास से भरे हैं। चिराग ने कहा, "जहां तक सर्विस वैरिएशन का संबंध है तो यह नयी चुनौती है लेकिन इसे पूरी तरह से महत्वपूर्ण मानना भी सही नहीं होगा।"
उन्होंने कहा, "ऐसा भी समय था जब हम इसका सामना करने से जूझते रहे थे लेकिन हमने आखिरकार इससे पार पा लिया है। हम जानते हैं कि इससे कैसे निपटना है, हम इसका अभ्यास कर रहे हैं और हमें पूरा भरोसा है कि हम ओलंपिक में इसका सामना करने में मजबूत साबित होंगे।"
विज्ञापन
दुनिया की मौजूदा तीसरे नंबर की जोड़ी पिछले ओलंपिक में अपने ग्रुप के तीन में से दो मैच जीतने के बावजूद क्वार्टरफाइनल में पहुंचने से चूक गई थी। सात्विक ने कहा, "टोक्यो ओलंपिक में खेलने का अनुभव पेरिस ओलंपिक की हमारी तैयारियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस तरह के ऊंचे स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने से हमें महत्वपूर्ण सीख मिली कि दबाव से कैसे निपटा जाए, फोकस कैसे रखा जाये और खेलने की विभिन्न परिस्थितियों के अनुकूल किस तरह हुआ जाए।"