फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Sania Mirza, Nadiia Kichenok lose women's semi-finals against Ashleigh Barty and Storm Sanders at Adelaide International WTA 500 tennis tournament

Adelaide International: सेमीफाइनल में हारीं सानिया मिर्जा और किचेनोक की जोड़ी, एश्ले बार्टी और सैंडर्स ने हराया

Fri, 07 Jan 2022 08:26 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 07 Jan 2022 08:26 PM IST
सार

बार्टी और सैंडर्स की जोड़ी ने सानिया और किचेनोक की जोड़ी को 6-1, 2-6, 10-8 से हरा दिया। यह मुकाबला एक घंटे पांच मिनट तक चला।

विज्ञापन
Sania Mirza, Nadiia Kichenok lose women's semi-finals against Ashleigh Barty and Storm Sanders at Adelaide International WTA 500 tennis tournament
सानिय मिर्जा और नादिया किचेनोक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और उनकी जोड़ीदार यूक्रेन की नादिया किचेनोक को एडिलेड इंटरनेशनल टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ यह जोड़ी टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। उन्हें ऑस्ट्रेलिया की टेनिस स्टार और महिला नंबर एक एश्ले बार्टी और स्टोर्म सैंडर्स की जोड़ी ने हरा दिया। एडिलेड इंटरनेशनल एक डब्ल्यूटीए 500 टूर्नामेंट है।
विज्ञापन


बार्टी और सैंडर्स की जोड़ी ने सानिया और किचेनोक की जोड़ी को 6-1, 2-6, 10-8 से हरा दिया। यह मुकाबला एक घंटे पांच मिनट तक चला। सानिया और किचेनोक की जोड़ी को पहले सेट में करारी शिकस्त मिली। इसके बाद दूसरे सेट में सानिया और किचेनोक ने वापसी की और 6-2 से जीत लिया। 
विज्ञापन


आखिरी सेट में दोनों जोड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली और मुकाबला टाई ब्रेकर में पहुंचा। टाई ब्रेकर में भी नतीजा नहीं निकलने पर मैच सुपर टाई ब्रेकर में पहुंचा। हालांकि, इसमें बार्टी और सैंडर्स ने बाजी मारी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सेट के साथ-साथ मैच भी जीत लिया। इससे पहले सानिया और किचेनोक ने क्वार्टर-फाइनल में अमेरिका की शेल्बी रोजर्स और ग्रेट ब्रिटेन की हीथर वॉटसन की जोड़ी को तीन सेटों तक चले मुकाबले में 6-0 1-6 10-5 से हराया था।


वहीं, पुरुषों में रोहन बोपन्ना और रामकुमार रमानाथन की जोड़ी एडिलेड इंटरनेशन 1 एटीपी 250 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गई। उन्होंने पुरुष डबल्स के क्वार्टर फाइनल में बेंजामिन बोंजी और ह्यूगो नीस की जोड़ी को 6-1, 6-3 से हराया था। अब सेमीफाइनल में शनिवार को बोपन्ना और रमानाथन का सामना टोमिस्लाव बरकिच और सैंटिएगो गोंजालेज की जोड़ी से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed