हैदराबाद में सानिया को पुलिस ने पकड़ा, लगाया जुर्माना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में टेनिस जगत की सुपरस्टार सानिया मिर्जा सोमवार देर रात मुश्किल में पड़ गई जब हैदराबाद पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। इतना ही नहीं पुलिस ने उन पर जुर्माना भी काटा।
दरअसल, सानिया की कार पुलिस ने सोमवार देर रात पकड़ लिया। नियमों की अवहेलना के चलते पुलिस ने सानिया के खिलाफ कार्रवाई की।
ये थी सानिया मिर्जा की गलती
सोमवार देर रात हैदराबाद पुलिस द्वारा पकड़ी गई सानिया मिर्जा की कार का 200 रुपए का चालान काटकर छोड़ दिया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सानिया की कार में लगी नंबर प्लेट ट्रैफिक नियमों के विरुद्ध थी।
हालांकि सानिया के लिए यह साल काफी अच्छा रहा है। इस साल वह दो बार टेनिस की नंबर वन प्लेयर बनी। इतना ही नहीं उन्होंने ग्रैंड स्लैम भी जीता। इसके अलावा उनका नाम राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए भी चुना गया है।