फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Saina s All England dream ends in agony

इंग्लैंड में इतिहास रचने से चूक गई साइना नेहवाल

Mon, 09 Mar 2015 09:38 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 09 Mar 2015 09:38 AM IST
विज्ञापन
Saina s All England dream ends in agony

बर्मिंघम में ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल रविवार को नया इतिहास रचने से वंचित रह गईं। ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में स्पेन की कैरोलीन मैरिन के हाथों साइना को 21-16, 14-21, 7-21 से हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


साइना के पास यह खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनने का मौका था। पुरुष वर्ग में प्रकाश पादुकोण (1980) और पुलैला गोपीचंद (2001) इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को जीत चुके हैं।
विज्ञापन


विश्व में तीसरे नंबर की साइना ने पहला गेम 19 मिनट में आसानी से जीत लिया था लेकिन अगले गेम में स्पेन की पूर्व विश्व चैंपियन कैरोलीन ने तगड़े स्मैशों के साथ जोरदार वापसी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे गेम में साइना शुरू से ही पिछड़ रही थीं और अंत में उन्होंने गेम और बाजी गंवा दी। नेहवाल इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में 2007 से हिस्सा ले रही हैं और कभी भी कैरोलीन से पराजित नहीं हुईं थीं। 2010 और 2013 में इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंची साइना पहली बार खिताबी मुकाबले में खेल रही थीं।

अपने करियर में 16 अंतरराष्ट्रीय खिताब जीत चुकीं साइना ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप की चमचमाती ट्रॉफी को उठाने से फिर वंचित रह गईं।

साइना भले ही खिताबी जंग में हार गई हों लेकिन प्रधानमंत्री ने उनके ऐतिहासिक प्रदर्शन पर बधाई दी है। उन्होंने यह बधाई ट्विटर के जरिए दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed