{"_id":"8eae5f3de70dbe81662aa890a0b0d345","slug":"saina-nehwal-win-first-set-in-indian-open-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइना नेहवाल ने रचा इतिहास, जीता इंडिया ओपेन","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
साइना नेहवाल ने रचा इतिहास, जीता इंडिया ओपेन
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 29 Mar 2015 07:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय बैडमिंटन को नई ऊचाईयों पर ले जाने वाली साइना नेहवाल ने इंडियन ओपेन के फाइनल मुकाबला जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में साइना नेहवाल ने अपनी प्रतिदंद्घी थाइलैंड की खिलाड़ी आर. इनतानोन को हराया। पहला सेट साइना ने 21-16 से जीता। वहीं साइना ने दूसरे सेट के पहले हाफ तक 11-6 की बढ़त बनाए रखी।
विज्ञापन
दूसरे सेट के सेकेंड हॉफ में मुकाबले में दोनों ही खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया है। मुकाबला काफी कड़ा था। स्टेडियम में मौजूद दर्शक साइना-साइना चीयर्स कर रहे थे। साइना ने दूसरा सेट 21-14 से जीता।
विज्ञापन
भारतीय खेल इतिहास की महानतम बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने क्रिकेट की हार से मायूस हुए देशवासियों को दोहरी खुशी दी है। उन्होंने शनिवार को इंडियन ओपन के सेमीफाइनल में जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई थी। वहीं इतिहास बनाते हुए वर्ल्ड नंबर वन भी बन गईं।
विज्ञापन
लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली साइना वर्ल्ड नंबर वन की रैंकिंग छूने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। योनेक्स सनराइज इंडियन ओपन बैडमिंटन के एक सेमीफाइनल मुकाबले में वर्ल्ड चैंपियन कैरोलीना मारिन की रेनचोंक इतानोन के हाथों हार के साथ ही साइना पहले पायदान पर पहुंच गई थीं।