{"_id":"343fd73edffd50f3df684a9b032bb3f0","slug":"saina-nehwal-slips-on-world-number-two-ranking-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइना नहीं रही अब वर्ल्ड नंबर वन बैडमिंटन स्टार","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
साइना नहीं रही अब वर्ल्ड नंबर वन बैडमिंटन स्टार
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 09 Apr 2015 04:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की प्रमुख महिला बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल बृहस्पतिवार को विश्व बैडमिंटन रैंकिंग में एक पायदान फिसलकर दूसरे स्थान पर आ गई हैं।
विज्ञापन
ओलंपिक पदक विजेता खिलाड़ी पिछले हफ्ते नंबर एक पर पहुंच गई थी लेकिन मलेशिया ओपन सुपर सीरीज प्रीमियर के सेमीफाइनल में हार के बाद उनकी रैंकिंग में गिरावट आई है।
विज्ञापन
गत ओलंपिक चैंपियन चीन की ली जुरेई नंबर एक पर पहुंच गई हैं। इंडिया ओपन जीतने वाली साइना देश की ऐसी पहली महिला बैडमिंटन खिलाड़ी हैं जो नंबर एक की रैंकिंग तक पहुंची हैं। हैदराबाद की खिलाड़ी साइना ने सिंगापुर ओपन से नाम वापस ले लिया है कि ताकि वह सीजन की आगामी चुनौतियों के लिए बेहतर तैयारी कर सकें।
विज्ञापन
पीवी सिंधू 9वीं रैंकिंग पर बरकरार
वहीं, चोट के कारण कई टूर्नामेंटों में हिस्सा नहीं ले पाई अन्य भारतीय खिलाड़ी पीवी सिंधू अपनी नौवीं रैंकिंग पर कायम हैं। पुरुष वर्ग में किदाम्बी श्रीकांत नंबर चार पर बरकरार हैं।
अन्य भारतीय खिलाड़ियों में एच एस प्रणय नंबर 14 पर कायम हैं जबकि कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियन पारूपल्ली कश्यप दो स्थान के सुधार के साथ नंबर 15 पर पहुंच गए हैं।
महिला युगल में 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्णपदक जीतने वाली ज्वाला गट्टा और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी 18 वें नंबर पर हैं।