फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   saina nehwal got world's rank two

साइना का धमाल, वर्ल्ड की नंबर 2 खिलाड़ी बनी

Fri, 13 Mar 2015 10:38 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 13 Mar 2015 10:38 AM IST
विज्ञापन
saina nehwal got world's rank two

ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में साइना नेहवाल के बेहतरीन प्रदर्शन ने उन्हें भारतीय इतिहास की पहली महिला का गौरव दिया।

विज्ञापन


टूर्नामेंट में उपविजेता रहने के साथ ही साइना नेहवाल बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन द्वारा जारी मौजूदा वर्ल्ड रैंकिंग में एक बार फिर दूसरे पायदान पर पहुंच गईं।

टूर्नामेंट के बाद साइना के अब 74381 अंक हैं जबकि दुनिया की नंबर वन खिलाड़ी चीन की लि शूरूड़ उनसे 4833 अंक आगे है। वहीं, चीन की शिशियन वांग तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन


रैंकिंग में नंबर 2 पर कब्जा जमाने के बाद साइना ने पत्रकारों को बताया कि, "मुझे फिर से विश्व रैंकिंग में दूसरा स्थान हासिल करने की खुशी है। ऑल इंग्लैंड के बाद मुझे पता था कि इस सप्ताह मैं दूसरे स्थान पर आ जाऊंगी।"
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा , "मेरा ध्यान नंबर 2 पर ही बने रहकर संतुष्ट होने का नहीं है। मैं और मेहनत करके नंबर वन बनने की पूरी कोशिश करूंगी।"

साइना जुलाई 2010 में रैंकिंग में सबसे पहले दूसरे स्थान पर पहुंचीं थीं। उन्होंने नवंबर में दासरी बार यह रैंकिंग हासिल की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed