फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   saina nehwal becomes number one in BADMINTON

साइना का डबल धमाल, सेमीफाइनल जीत बनीं नंबर वन

Sat, 28 Mar 2015 07:26 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 28 Mar 2015 07:26 PM IST
विज्ञापन
saina nehwal becomes number one in BADMINTON

भारतीय खेल इतिहास की महानतम बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने क्रिकेट की हार से मायूस हुए देशवासियों को दोहरी खुशी दी है। उन्होंने लखनऊ में चल रहे इंडियन ओपन के सेमीफाइनल में जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई, वहीं इतिहास बनाते हुए वर्ल्ड नंबर वन भी बन गईं।

विज्ञापन


लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली साइना वर्ल्ड नंबर वन की रैंकिंग छूने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। योनेक्स सनराइज इंडियन ओपन बैडमिंटन के एक सेमीफाइनल मुकाबले में वर्ल्ड चैंपियन कैरोलीना मारिन की रेनचोंक इतानोन के हाथों हार के साथ ही साइना पहले पायदान पर पहुंच गईं।
विज्ञापन


इसके कुछ देर बाद ही उन्होंने वर्ल्ड नंबर वन बनने का जश्न दोगुना करते हुए चीन की यू हाशिमोतो को सेमीफाइनल में लगभग एकतरफा मुकाबले में मात देकर फाइनल में जगह पक्की कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


शानदार खेल खेलते हुए उन्होंने यू हाशिमोतो को सीधे सेटों में 21-15, 21-13 से मात दी। उनकी इस जीत पर देशभर के खेल प्रेमियों ने जश्न मनाया। वहीं साइना के एतिहासिक जीत दर्ज करते ही तुरंत बाद प्रधानमंत्री मोदी ने भी ट्वीट कर उन्हें बधाई दी।

इस मुकाम पर पहुंचने वाली साइना नेहवाल भारत की पहली महिला और देश की दूसरी बैडमिंटन खिलाड़ी बन गई हैं। इससे पहले प्रकाश पादुकोण ने वर्ल्ड नंबर वन बनने का गौरव हासिल किया था।

शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशिया की हाना रामधिनी को हराकर साइना ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया था और इसके बाद महज एक जीत ही उन्हें नंबर वन बनाने के लिए पर्याप्त थी जो उन्हें आसानी से मिल गई। साइना ने हाना को 40 मिनट में 21-15, 21-12 से पराजित किया।

साइना याद दिलाती हैं कि वर्ल्ड नंबर बनने की कगार पर वह 2010 में भी थीं। यही कारण है कि इस वक्त उनका ध्यान सिर्फ और सिर्फ अच्छा खेलने पर है। वह सभी टूर्नामेंट जीतना चाहती हैं और अच्छी बात यह है कि वह इस वक्त अच्छा खेल रही हैं। साइना यह भी कहती हैं कि वर्ल्ड नंबर वन बनने से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण है निरंतरता।

रैंकिंग कई बार सच्चाई को बयां नहीं करती है। इसका उदाहरण वर्तमान वर्ल्ड नंबर वन चीन की ली जू रुई हैं। यह सभी जानते हैं कि वह चोटिल हैं और पिछले कुछ टूर्नामेंट नहीं खेल पाई हैं। इस वजह से उन्हें कई महत्वपूर्ण अंक गंवाने पड़े हैं। उन्हें पूरा विश्वास है कि ली ठीक होकर जब कोर्ट में उतरेंगी तो अपने इस रैंकिंग को वापस पाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगी।


साइना कहती हैं कि उनके लिए महत्वपूर्ण यह है कि वह दुनिया के पहले 5 खिलाड़ियों में पिछले 7 सालों से बनी हुई हैं। कई खिलाड़ी ऐसे भी हैं जो पहले 20 में भी नहीं आ पाते हैं और वह लंबे समय से इस रैंकिंग पर हैं, इसके लिए वह भाग्यशाली हैं। उनकी शुरू से ही यह कोशिश है कि वह सर्वश्रेष्ठ बनना चाहती हैं और आगे भी उनका यही लक्ष्य रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed