फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   saina and srikanth won india open.

साइना नेहवाल के नाम एक और खिताब

Mon, 30 Mar 2015 10:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 30 Mar 2015 10:20 AM IST
विज्ञापन
saina and srikanth won india open.

भले ही साइना नेहवाल ने अपने कैरियर में कई सुपर सीरीज खिताब जीते हैं लेकिन सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में रविवार का दिन उनके लिए कुछ खास ही था। आखिरकार कई विफल प्रयासों के बाद साइना नेहवाल ने योनेक्स सनराइज इंडियन ओपन सुपर सीरीज का खिताब अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन


उन्होंने एक बार फिर पूर्व वर्ल्ड चैंपियन और गत विजेता थाईलैंड की रत्चानोक इंतानोन को सीधे गेम में 21-16, 21-14 से हराकर यह खिताब जीता। वहीं, पुरुषों में यह खिताब भारतीय शटलर किदांबी श्रीकांत ने जीता।
विज्ञापन


वर्ल्ड नंबर चार श्रीकांत ने फाइनल में डेनमार्क के विक्टर एलेक्सन को 18-21, 21-13, 21-12 से हराया। फाइनल में एलेक्सन पर श्रीकांत की यह दूसरी जीत है। इससे पहले वह स्विस ओपन के फाइनल में एलेक्स को हरा चुके हैं। तीसरे गेम में श्रीकांत ने लगातार ग्यारह प्वाइंट लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

'यकीन नहीं हो रहा, खिताब जीत चुकी हूं'

saina and srikanth won india open.

यह पहली बार नहीं है जब साइना ने देश की धरती पर कोई अंतरराष्ट्रीय खिताब जीता है। भारत में होने वाला बैडमिंटन का सबसे बड़ा टूर्नामेंट इंडियन ओपन अब तक उनकी पहुंच से दूर था। लेकिन उनके लिए इस टूर्नामेंट का भी सूखा खत्म हो गया।

जीत के बाद अहलादित साइना के मुंह से यही बोल निकले कि उन्हें खुद विश्वास नहीं हो रहा है कि वह यह खिताब जीत चुकी हैं। शायद वह अपने कैरियर के सर्वश्रेष्ठ दौर से गुजर रही हैं और आगे भी वह इस क्रम को बनाए रखने के लिए जी जान एक कर देंगी।

उन्होंने कहा यह इतना अच्छा है कि न सिर्फ वर्ल्ड नंबर वन बनी बल्कि इंतानोन को भी सीधे गेमों में हरा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed