फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   SAI not recomanded 15 sports for ASIAD 2014.

एशियाई खेलों में फुटबॉल समेत 15 खेलों पर लटकी तलवार

Thu, 28 Aug 2014 03:40 PM IST
हेमंत रस्तोगी/अमर उजाला, दिल्ली
हेमंत रस्तोगी/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 28 Aug 2014 03:40 PM IST
विज्ञापन
SAI not recomanded 15 sports for ASIAD 2014.
सिर्फ फुटबॉल ही नहीं इंचियोन एशियाई खेलों में होने वाले कुल 38 खेलों में से 15 के भाग लेने पर तलवार लटकी है।
विज्ञापन


भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने फुटबॉल के अलावा टेबल टेनिस, बास्केटबाल, हैंडबाल, सेपक टाकरा को भी एशियाई खेलों में नहीं भेजने की सिफारिश की है। इसके अलावा 10 खेल ऐसे हैं जिन्हें सरकारी खर्च के बिना भी नहीं भाग लेने की संस्तुति की गई है। इनमें तलवारबाजी, बॉलिंग, बेसबॉल, सॉफ्टबॉल, रग्बी, कराटे, ट्रायथलन, सॉफ्ट टेनिस, मॉडर्न पेंटाथलन प्रमुख हैं।

जबकि क्रिकेट ने खुद ही इन खेलों में भाग नहीं लेने का निर्णय लिया है। अब यह खेल मंत्रालय पर निर्भर करेगा कि कितने खेलों और कितने बड़े दल को एशियाई खेलों में भाग लेने की मंजूरी मिलेगी।
विज्ञापन


खास बात यह है कि क्रिकेट को छोड़ आईओए ने सभी खेलों की एंट्री साई को भेजी है। इनमें से 15 खेलों पर साई ने कैंची चलाई है। एशियाई खेलों में टीम भेजने का मानक साई ने पिछले एशियाई खेलों में टीम इवेंट में आठवां स्थान और व्यक्तिगत इवेंट में छठा स्थान निर्धारित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे हैरानी जनक निर्णय फुटबॉल, टेबल टेनिस, बास्केटबॉल और हैंडबाल को लेकर है। साई ने इंचियोन में 28 खेलों में 72 से 100 पदक जीतने का अनुमान लगाया है।

फुटबॉल से उसने चौथे से पांचवें स्थान, हैंडबाल से छठे से सातवें स्थान, बास्केटबॉल से पांचवां या छठा स्थान, टेबल टेनिस से चौथे से छठे स्थान की उम्मीद जताई है। बावजूद इसके इन्हें रोके जाने की सिफारिश की गई है।

इन खेलों को लेकर साई की इस संस्तुति के बाद ही विवाद पैदा हुआ है। साई महानिदेशक जीजि थामसन ने इन 4 खेलों के बारे में कोई खुलासा नहीं किया, लेकिन बाकी 10 खेलों को रोके जाने की अपनी सिफारिश के बारे में कहा कि इन खेलों में हमारा स्तर काफी खराब है। इनमें टीम भेजने का कोई मतलब नहीं है।


वहीं, भारतीय तलवारबाजी संघ (एफसीआई) के अध्यक्ष डीडी बोरो का कहना है उन्हें पिछली बार भी नहीं भेजा गया था। उन्होंने एंट्री भेजी है। तलवारबाजों को एशियाई खेलों से रोकना ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed