फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   saff championship Is Indian football team captain Sunil Chhetri retiring Told when will play the last match

Sunil Chhetri: क्या संन्यास लेने वाले हैं भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री? बताया कब खेलेंगे अंतिम मैच

Fri, 30 Jun 2023 11:23 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 30 Jun 2023 11:23 PM IST
सार

सुनील छेत्री 38 वर्ष के हैं, लेकिन अभी भी भारतीय आक्रमण के अगुआ बने हुए हैं। इसका प्रमाण मौजूदा सैफ चैंपियनशिप में उनके द्वारा किए गए तीन मैचों में पांच गोल हैं।

विज्ञापन
saff championship Is Indian football team captain Sunil Chhetri retiring Told when will play the last match
सुनील छेत्री - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री दुनिया के बेस्ट स्ट्राइकर में से एक हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मैचों में 92 गोल किए हैं। वह सैफ चैंपियनशिप  में टीम इंडिया को चैंपियन बनाने के लिए खेल रहे हैं। भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है और उसे अब लेबनान से खेलना है। लेबनान को हराकर ही टीम इंडिया हाल में इंटरकॉन्टिनेंटल कप जीती थी। सेमीफाइनल से पहले सुनील छेत्री ने अपने संन्यास को लेकर बात की।
विज्ञापन


सुनील छेत्री ने शुक्रवार (30 जून) को अपने संन्यास की चर्चाओं को ज्यादा तवज्जो नहीं देते हुए कहा कि उन्होंने खेल को अलविदा कहने के लिए कोई समयसीमा तय नहीं की है। छेत्री 38 वर्ष के हैं, लेकिन अभी भी भारतीय आक्रमण के अगुआ बने हुए हैं। इसका प्रमाण मौजूदा सैफ चैंपियनशिप में उनके द्वारा किए गए तीन मैचों में पांच गोल हैं।
विज्ञापन

saff championship Is Indian football team captain Sunil Chhetri retiring Told when will play the last match
सुनील छेत्री और भारतीय टीम के अन्य खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
सुनील छेत्री ने क्या कहा?
सुनील छेत्री ने कहा, "मुझे नहीं पता कि देश के लिए मेरा आखिरी मैच कब होगा। मैंने कभी भी दीर्घकालिक लक्ष्य नहीं बनाए हैं। मैं अगले मैच और अगले 10 दिनों के बारे में सोचता हूं। यह (संन्यास) एक दिन होगा ही और तब तक मैं इसके बारे में कभी नहीं सोचता। दुख की बात है कि मैं यह नहीं बता सकता कि संन्यास एक साल में है या छह महीने में लूंगा।''

सुनील छेत्री ने आगे कहा, ''सौभाग्य से या दुर्भाग्य से मेरा परिवार भी इसका अनुमान लगा रहा है। जब भी वे इसका उल्लेख करते हैं तो मजाक में उन्हें अपने आंकड़े बताता हूं।'' 

saff championship Is Indian football team captain Sunil Chhetri retiring Told when will play the last match
मैच के दौरान कप्तान सुनील छेत्री - फोटो : सोशल मीडिया
लेबनान से मिलेगी कड़ी टक्कर: भारतीय कप्तान
छेत्री ने कहा कि लेबनान एक कठिन टीम है और उन्हें हल्के में लेना उल्टा पड़ सकता है। हाल ही में इंटरकॉन्टिनेंटल कप फाइनल में लेबनान पर भारत की 2-0 की जीत के बारे में उन्होंने ज्यादा कुछ नहीं कहा। छेत्री ने कहा, ''लेबनान एक कठिन टीम है। हम पहले ही उनके साथ दो बार खेल चुके हैं। मुझे पूरा यकीन है कि वे भी हमारे बारे में ऐसी ही भावना रखते हैं। हमने इतने कम समय में इतने सारे मैचों के बाद उबरने की पूरी कोशिश की।''
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed