फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Saff Championship 2023 Semi Final India vs Lebanon Football Match Live Score Updates in Hindi

SAFF Championship: भारत फाइनल में पहुंचा, पेनल्टी शूटआउट में लेबनान को हराया; कुवैत से होगी खिताबी टक्कर

Sat, 01 Jul 2023 11:06 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: रोहित राज Updated Sat, 01 Jul 2023 11:06 PM IST
सार

India vs Lebanon Semi Final, SAFF Championship 2023 : टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में अब तक एक भी मैच नहीं हारी है। उसने पाकिस्तान और नेपाल को शिकस्त दी थी। वहीं, कुवैत के खिलाफ उसका अंतिम ग्रुप मैच 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ था। इसके बाद उसने सेमीफाइनल मे ंलेबनान को भी हरा दिया।

विज्ञापन
Saff Championship 2023 Semi Final India vs Lebanon Football Match Live Score Updates in Hindi
मैच के दौरान भारतीय कप्तान सुनील छेत्री - फोटो : Indian Football/Twitter

विस्तार

सैफ चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में भारतीय फुटबॉल टीम ने लेबनान को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया फाइनल में पहुंच गई। वहां उसका मुकाबला चार जुलाई को कुवैत से होगा। निर्धारित 90 मिनट तक 0-0 की बराबरी के बाद मैच एक्स्ट्रा टाइम में चला गया। एक्स्ट्रा टाइम में भी दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर पाईं। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में मैच का फैसला हुआ। टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने यहां शानदार प्रदर्शन करते मैच को अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में अब तक एक भी मैच नहीं हारी है। उसने पाकिस्तान और नेपाल को शिकस्त दी थी। वहीं, कुवैत के खिलाफ उसका अंतिम ग्रुप मैच 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ था। अब उसने लेबनान को हराकर जीत के क्रम को जारी रखा है। भारत ने इस महीने की शुरुआत में ओडिशा में इंटरकाॅन्टिनेंटल कप के लीग मैच में लेबनान को गोलरहित ड्रॉ पर रोका था। उसके बाद टूर्नामेंट के फाइनल में उसे 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया था। भारत ने एक बार फिर से लेबनान को हार का स्वाद चखाया है।
विज्ञापन


पेनल्टी शूटआउट का रोमांच
भारत
खिलाड़ी प्रदर्शन
सुनील छेत्री गोल
अनवर अली गोल
महेश सिंह गोल
उदांता सिंह गोल

लेबनान
खिलाड़ी प्रदर्शन
हसन माटुक गोल नहीं कर पाए
वालिद  गोल
मोहम्मद सादिक गोल
खली बादेर गोल नहीं कर पाए

नौवीं बार चैंपियन बनने पर भारत की नजर
भारत 13वीं बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा है। वह सबसे ज्यादा आठ बार चैंपियन बना है। चार बार टीम उप-विजेता रही है। सुनील छेत्री की कप्तानी में भारतीय टीम की नजर नौवीं बार चैंपियन बनने पर होगी। 

कप्तान सुनील छेत्री ने मैच को लेकर क्या कहा?
मैच के बाद छेत्री ने कहा,  ''यह मुकाबला काफी कड़ा था। लेबनान के खिलाफ खेलना आसान नहीं होता। हमने अच्छा प्रदर्शन किया। अभी फाइनल के बारे में हम नहीं सोच रहे। यहां से जाने के बाद आराम करेंगे और फिर फाइनल की तैयारी करेंगे।''

कोच स्टिमैक की नहीं मिलीं सेवाएं
भारतीय टीम को एक बार फिर से मुख्य कोच इगोर स्टिमैक की सेवाएं नहीं मिलीं। कुवैत के खिलाफ मैच के दौरान क्रोएशिया के इस पूर्व दिग्गज को टूर्नामेंट के दौरान दूसरी बार रेड कार्ड दिखाया गया था। स्टिमैक को पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में भी रेड कार्ड दिखाया गया था। इस कारण वह नेपाल के खिलाफ मैच में डग आउट से बाहर थे। स्टिमैक पर कुवैत के खिलाफ रेड कार्ड मिलने के कारण दो मैचों का प्रतिबंध लगाया गया है। इसके अलावा उन्हें 41 हजार रूपये भी जुर्माने के रूप में देने पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed