सचिन की एक खास बात, जिसे जानकर आप करेंगे उन्हें सलाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले तीन दशक से विज्ञापनों में बड़े आइकन रहे मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का कहना है कि उन्होंने ब्रांड एंबेसडर के रूप में कभी तंबाकू या शराब का प्रचार नहीं किया।
उन्होंने कहा कि मेरे पिता ने एक बात कही थी कि प्रयास करना कि कभी तंबाकू या अल्काहोल का प्रचार न करना पड़े। लिहाजा इन दो चीजों से दूर रहा।
इंटरनेशनल एडवरटाइजिंग एसोसिएशन (इंडिया चैप्टर) के सिल्वर जुबली समारोह में सचिन ने एक खिलाड़ी के तौर पर अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने युवाओं को सलाह दी कि अपने लक्ष्य को हासिल करने से पहले कभी हिम्मत मत हारना।
जानिए, सचिन की दिल की बात
सचिन ने कहा कि, "जब मैं क्रिकेट खेलता था तब बहुत चुनौतियां सामने आईं तब मैंने उन लोगों की मदद से उनका हल निकालने का प्रयास किया जिन पर मैं भरोसा करता था और यही मेरी सलाह भी है। कई बार मैंने महसूस किया कि कड़े प्रयासों के बाद भी हल नहीं निकला तो कदम पीछे खींचे लेकिन दरअसल तब अतिरिक्त कदम उठाने की जरूरत होती है। जब आप सोचते हो कि अब हथियार डाल देने चाहिए तब हिम्मत रखने की जरूरत होती है। हिम्मत मत हारो।
हल पर फोकस करो, समस्या पर नहीं"
राज्यसभा सांसद सचिन तेंदुलकर ने आगे कहा कि आप किसी भी क्षेत्र में हों लेकिन जिंदगी में सफलता का कोई शॉर्टकट होता नहीं है। सम्मेलन के साक्षात्कार सत्र के दौरान उन्होंने कहा कि चुनौतियों से मत बचो क्योंकि किसी भी पेशे में चुनौतियां तो सामने आएंगी ही। आप क्रिकेट खेल रहे हो और चुनौतियां आई तो आप कुछ और करने की सोचने लगे तो चुनौतियां तो वहां भी होंगी। हल निकालने पर फोकस करो समस्या पर नहीं।