फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Runners of Uttar Pradesh dominated the Indian Elite, Abhishek's head was crowned in the men's category

TSK-25K: इंडियन एलीट में छाए उत्तर प्रदेश के धावक, पुरुषों वर्ग में अभिषेक के सिर सजा ताज

Sun, 18 Dec 2022 06:03 PM IST
शक्तिराज सिंह एन. अर्जुन, उमर उजाला, कोलकाता
एन. अर्जुन, उमर उजाला, कोलकाता Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 18 Dec 2022 06:03 PM IST
सार

जीत के बाद पाल ने कहा, 20 किमी तक हम लगभग बराबर थे लेकिन उसके बाद, मैंने गति पकड़ ली। पिछली बार मैं यहां जीतने में असफल रहा था, इसलिए मैं दृढ़ निश्चयी था। मैंने अच्छी ट्रेनिंग की थी और अच्छी फॉर्म में था। 

विज्ञापन
Runners of Uttar Pradesh dominated the Indian Elite, Abhishek's head was crowned in the men's category
पदक जीतने के बाद अभिषेक, मोनिका और रेणू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टाटा स्टील कोलकाता 25के के सातवें संस्करण में पुरुषों और महिलाओं की इंडियन एलीट वर्ग में उत्तर प्रदेश के धावकों ने सिक्का जमाया। पुरुषों के 25के में उत्तर प्रदेश के अमेठी में जन्मे अभिषेक पाल ने पहला स्थान हासिल किया जबकि महिलाओं में मोनिका और रेणू सिंह ने दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


कोरोना के बाद आयोजित टीएसके 25 के भारतीय एलीट वर्ग में भारतीय पुरुषों का ताज अमेठी में जन्मे अभिषेक पाल ने जीता। भारतीय रेलवे के कर्मचारी ने 1:17:52 के समय के साथ इस दौड़ को पूरा किया। जीत के बाद पाल ने कहा, 20 किमी तक हम लगभग बराबर थे लेकिन उसके बाद, मैंने गति पकड़ ली। पिछली बार मैं यहां जीतने में असफल रहा था, इसलिए मैं दृढ़ निश्चयी था। मैंने अच्छी ट्रेनिंग की थी और अच्छी फॉर्म में था। मैं बहुत खुश हूं कि मैंने यहां जीत हासिल की। मैं यहां से बेंगलुरु जाऊंगा और अगले साल एशियाई खेलों के साथ अगले सीजन के लिए ट्रेनिंग करूंगा।
विज्ञापन


भारतीय महिलाओं की एलीट श्रेणी में दूसरा स्थान हासिल किया अमरोहा (फिलहाल लखनऊ में रेलवे में कार्यरत) मोनिका ने। उन्होंने यह दौड़ 1: 37:00 में पूरी की। जीत के बाद उन्होंने कहा कि मैं एक बेटे की मां हूं। मैं काफी लंबे समय के बाद वापस लौटी हूं। मुझे लगता है कि मैं अगर कुछ कर पाऊंगी तभी अपने बेटे को लिए प्रेरण दे पाऊंगी। आगे 2023 में बहुत सी प्रतियोगिताएं हैं, मेरा लक्ष्य उन पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह से भारतीय महिलाओं की एलीट श्रेणी में तीसरा स्थान हासिल किया अमरोहा की ही रहने वाली रेणू सिंह ने। उन्होंने (1:39:11) में दौड़ को पूरा किया। जीत के बाद सिंह ने कहा, पहली बार है जब मैंने इतनी बड़ी रेस में हिस्सा लिया है। मुझे अपने पर विश्वास था। यह मेरे जीवन के लिए बहुत बड़ी बात है। इस तरह के दौड़ में हिस्सा लेना, जीवन में नई ऊर्जा और नया विश्वास देता है। मैं आने वाले समय में और कोशिश करूंगी ताकि देश का नाम रोशन कर सकूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed